फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   3353 recovered 11 days

ग्यारह दिन में 3,353 मरीजों ने दी कोरोना को दी मात, ठीक होकर घर लौटे

Thu, 06 May 2021 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
3353 recovered 11 days
ललितपुर। जिले में जहां रोजाना कोरोना संक्रमण के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं राहत की खबर यह भी है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। ग्यारह दिनों में कोरोना बीमारी का उपचार करा रहे 3,353 मरीज ठीक होकर घर लौट आए हैं।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में बीते रोज तक कभी दो सौ से अधिक तो कभी ढाई सौ, साढ़े तीन सौ, पौने पांच सौ और चार दिन पहले एक दिन में 599 तक कोविड संक्रमित मरीज मिले थे। आए दिन कोरोना बीमारी के चलते सरकारी रिकॉर्ड में तीन से चार मरीजों की मौतें हो रहीं थीं। अन्य जनपदों में कोरोना बीमारी का इलाज करा रहे तीन से चार मरीजों की मौतों की जानकारी सोशल मीडिया पर आ रही थी। इससे लोगों में घबराहट होने लगी और जिले वासी बस एक ही प्रार्थना कर रहे हैं कि इस बीमारी से जिले व देशवासियों को जल्द मुक्ति मिले।
विज्ञापन

राहत की खबर यह भी है कि ग्यारह दिन पहले जहां ठीक होने वाले मरीजों की संख्या सौ से नीचे ही जा रही थी, अब प्रतिदिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ रही है। 25 अप्रैल को 173 मरीज ठीक हुए थे, 26 अप्रैल को 283, 27 को 259, 28 को 256, 29 को 261, 30 अप्रैल को 251 मरीज ठीक होकर घर लौट आए। एक मई को 304, दो को 266, तीन को 391, चार को 472 और पांच मई को 437 मरीज ठीक होने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा डिस्चार्ज किए गए हैं। इस प्रकार 11 दिनों में 3, 353 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है और वह ठीक होकर घर लौट आए हैं। इससे अब एक्टिव मरीजों का आंकड़ा धीरे- धीरे कम होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed