{"_id":"5e974bba8ebc3e76987d8a29","slug":"33-people-report-negetive-lalitpur-news-jhs1646357109","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 की रिपोर्ट आई निगेटिव, 13 लोगों के सैंपल जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 की रिपोर्ट आई निगेटिव, 13 लोगों के सैंपल जांच को भेजे
विज्ञापन
ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिए जनपद में कम्युनिटी सैंपलिंग कराई जा रही है। इसके तहत सोमवार को भेजे गए 33 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि मंगलवार को भेजे गए 19 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। बुधवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने 13 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए झांसी भेज दिए हैं।
कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने से रोकने के लिए बीते दिवस प्रधानमंत्री ने देश में 19 दिन का लॉकडाउन बढ़ा दिया है। जिन क्षेत्रों में कोरोना वायरस नहीं मिले हैं, वहां जिला प्रशासन को खास एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत जो लोग क्वारंटीन में रखे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके सैंपल लेकर झांसी में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए भेजा रहा है। सोमवार को जांच के लिए भेजे गए सभी 33 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।
मंगलवार को 19 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। जबकि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने ललितपुर में क्वारंटीन में रखे गए पांच और बिरधा में रखे गए आठ लोगों के सैंपल लेकर कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
टीकमगढ़ के पॉजीटिव मरीज के साथ इंदौर से लौटे लोग
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को 13 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजे गए हैं, इनमें पांच लोग ललितपुर में क्वारंटीन में रखे गए हैं। इनमें से कुछ लोग ऐसे हैं, जो इंदौर से लौटे थे और उनके मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में मिले कोरोना पॉजीटिव मरीज के साथ इंदौर से लौटना पाया गया है। इंदौर से लौटने वाले लोगों को बिरधा स्थित सेंटर में क्वारंटीन में रखा गया है।
ग्वालियर से लौटे 24 लोग क्वारंटीन
पाली। थाना पाली अंतर्गत ग्राम पटला व सिमरधा में ग्वालियर से 24 लोग लौटे थे, इसकी सूचना ग्राम प्रधान द्वारा पाली प्रशासन को दी गई। इसके बाद प्रशासन द्वारा सभी 24 लोगों को पाली के एमएसडी महाविद्यालय में क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया। जबकि, इसी सेंटर पर इंदौर से लौटे 21 लोग पहले से क्वांरटीन किए गए हैं।
33 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी तक जिले में कोई भी कोरोना पॉजीटिव केस नहीं मिला है। कम्युनिटी जांच कराई जा रही है। बुधवार को क्वारंटाइन किए गए 13 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुुख्य चिकित्साधिकारी।