{"_id":"60edea898ebc3e741112e897","slug":"33-kv-line-fault-electric-cut-lalitpur-news-jhs1994675151","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला मंडी सब स्टेशन में 33 केवी लाइन का जंपर खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्ला मंडी सब स्टेशन में 33 केवी लाइन का जंपर खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। गल्ला मंडी स्थित 66/33 केवी सब स्टेशन में 33 केवी लाइन के जंपर खराब हो गए, जिसके चलते आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप रही। उमस भरी गर्मी में दो घंटे तक लगातार बिजली आपूर्ति ठप रहने से शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गल्ला मंडी सब स्टेशन के यार्ड में स्थापित 33 केवी लाइन के जंपर में खराबी आ गई। जिससे अन्य केबल व लाइनें भी जलने का खतरा बढ़ गया। इसके चलते अवर अभियंता धर्मेंद्र प्रजापति की देखरेख में मंगलवार को सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक हाईटेंशन लाइन का जंपर बदलने का काम होने के कारण शहर के फीडर संख्या एक, तीन, चार, पिसनारी और नेहरूनगर की बिजली आपूर्ति गुल रही। इससे शहर के मोहल्ला झांसीपुरा, अजीतापुरा, लकड़यापुरा, बड़ापुरा, सरदारपुरा, कसाईमंडी, तलैयापुरा, पानी की बड़ी टंकी के पास, सिविल लाइन, तुवन चौराहा, स्टेशन रोड, कचहरी रोड, वर्णी चौराहा, आजादपुरा, गांधीनगर आदि क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप रही। इस संबंध में अवर अभियंता धर्मेंद्र प्रजापति ने बताया कि गल्ला सब स्टेशन के यार्ड में 33 केवी लाइन के जंपर खराब हो गए थे। जिसके चलते दो घंटे का शटडाउन लेकर जंपर बदलने का काम किया गया। दोपहर साढ़े बारह बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।