{"_id":"5c6329e8bdec2213dd6dbaec","slug":"31550002664-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालतू मोर की मृत्यु से गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालतू मोर की मृत्यु से गांव में मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालतू मोर की मौत से गांव में मचा हड़कंप
बार/ ललितपुर। थाना बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पारोन में एक पालतू मोर की मौत हो जाने से गांव में हड़कंप मच गया।
बताया गया कि ग्राम पारोन निवासी केशव कुशवाहा अपने घर में एक मोर(मादा) पाले हुए था। आज दोपहर करीब एक बजे अज्ञात मोटर साइकिल चालक सड़क से गुजर रहा था, इसी दौरान सड़क पर मोर उड़ती हुई उससे टकरा गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मोटर साइकिल चालक वहां से भाग निकला। इसकी सूचना केशव कुशवाहा के भाई विनोद कुशवाहा ने रेंज आफिस में दी।
इस पर डिप्टी रेंजर राजेंद्र शुक्ला ने वन दरोगा सूर्यप्रकाश व दयाराम को मौके पर भेजा। उन्होंने मोर के शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। इसके उपरांत शव को दफना दिया गया है। उधर, बार डिप्टी रेंजर राजेंद्र शुक्ला का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।