फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शिक्षकों की सम्मान बचाओ रैली ने सरकार को कोसा

शिक्षकों की सम्मान बचाओ रैली ने सरकार को कोसा

Wed, 31 Oct 2018 01:53 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों की सम्मान बचाओ रैली ने सरकार को कोसा
शिक्षकों की सम्मान बचाओ रैली में सरकार को कोसा
विज्ञापन

मानदेय बंद करने से शिक्षक नाराज
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा की सम्मान बचाओ रैली मंगलवार को ललितपुर पहुंची। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सरकार को जमकर कोसा गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार में प्रारंभ हुए अल्प मानेदय को ही बंद कर दिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में वित्त विहीन शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सम्मानजनक मानदेय की व्यवस्था की जाए। वरना, लगभग साढ़े तीन लाख शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपेक्षा सरकार को महंगी पड़ेगी। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और बरेली मुरादाबाद शिक्षक खंड के एमएलसी संजय कुमार मिश्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार से बड़ी उम्मीद थी, लेकिन सरकार ने शिक्षकों को मायूस किया है। पिछली सरकार द्वारा प्रारंभ किए अल्प मानदेय को ही बंद कर दिया गया। इससे शिक्षक भुखमरी के कगार पर पहुंच गए। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रेनू मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का रवैया तानाशाही पूर्ण है। लोकतांत्रिक तरीके से मांग कर रहे शिक्षकों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने चेताया कि यदि सरकार ने शिक्षकों के सम्मान को कायम नहीं रखा तो महासभा इस सरकार को उखाड़ फेकने का काम करेगी। महासभा के प्रदेश प्रधान महासचिव अशोक कुमार राठौर ने कहा कि सरकार के मुखिया ने जो अपमान किया है, उसे शिक्षक समाज में रोष है। शिक्षक उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। इससे पहले वाहन रैली झांसी से बबीना, तेरई फाटक, तालबेहट होते हुए रैली डीआईओएस कार्यालय पहुंची। यहां स्थानीय नेताओं ने रैली का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आरके शर्मा, जिलाध्यक्ष विजय कुमार मिश्र, परमानंद द्विवेदी, विजय वैद्य, राजनारायण रावत, मनोज तिवारी, मनोहरलाल निरंजन, मायाराम वर्मा, सुरेश जैन, चक्रेश जैन, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, धीरज कश्यप, मुकेश दीक्षित, राजेश तिवारी, संजय रावत, मुकेश परिहार, शिवचरन शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed