{"_id":"5bce20f7bdec22561b6434a6","slug":"31540235511-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि: किसानों के लिए प्रशासन ने मांगे डेढ़ अरब रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि: किसानों के लिए प्रशासन ने मांगे डेढ़ अरब रुपये
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के लिए प्रशासन ने मांगे डेढ़ अरब रुपये
उर्द, मूंग और तिल में माना 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान
दो लाख 34 हजार 13 हेक्टेयर की फसल हुई अतिवृष्टि से खराब
दो लाख 69 हजार 155 किसान हुए प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला प्रशासन ने अतिवृष्टि से हुए नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। इसमें प्रशासन ने जिले में उड़द, मूंग और तिल की दो लाख 34 हजार 13 हेक्टेयर की फसल में 33 प्रतिशत से अधिक का नुकसान मानते हुए एक अरब 54 करोड़ 64 लाख 56 हजार एक सौ तेरह रुपये की मांग की है। यह मुआवजा जिले में अतिवृष्टि से प्रभावित हुए दो लाख 69 हजार 155 किसानों को वितरित किया जाएगा। प्रशासन को अब शासन ने मिलने वाली अनुदान राशि का इंतजार है।
मालूम हो कि अगस्त महीने में हुई झमाझम बारिश से अधिकांश किसानों की फसलें बुरी तरह तबाह हो गई थीं। इसके बाद किसान लगातार प्रशासन के समक्ष पहुंचकर अपनी पीड़ा बताते हुए मुआवजे की मांग करते चले आ रहे हैं। इसके बाद प्रशासन ने सर्वे का कार्य प्रारंभ किया। गांव-गांव हुए सर्वे की रिपोर्ट प्रशासन के पास आने के बाद अधिकारियों ने इसे शासन स्तर पर मुआवजे के लिए भेज दिया है। इसमें लघु, सीमांत और वृहद स्तर के किसानों का अलग-अलग सर्वे किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि गांव-गांव स्तर पर सर्वे करवाया गया है, उसके आधार पर किसानों का चयन किया जा रहा है। लघु और सीमांत किसानों को प्रति हेक्टेयर 6800 रुपये का मुआवजा निर्धारित है वहीं बड़ी जोत वाले वृहद किसानों को प्रत्येक किसान को दो हेक्टेयर का ही इसी दर पर मुआवजा दिया जाएगा। वहीं बताया कि किसानों के आंकड़े तहसीलों से मांगे जा रहे हैं, ताकि शासन ने मुआवजे की राशि प्राप्त होते ही किसानों के खाते में भेजी जा सके। रिपोर्ट के अनुसार जिले में सर्वाधिक मूंग की फसल बोई गई थी और सर्वाधिक नुकसान भी इसी फसल का हुआ है।
-----------------------------------------
लघु, सीमांत किसानों का नुकसान
उपज बोया क्षेत्र हेक्टेयर में 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान प्रभावित किसान मुआवजा
धान 82 0 0 0
मक्का 8264.871 0 0 0
उर्द 157732.884 150177.884 205378 1021208611
मूंग 3826.324 3726.324 21336 25339002.8
तिल 3947.691 3339.691 0 22709899.2
अन्य 13136.364 0 0 0

बृहद किसानों का नुकसान

धान 69.416 0 0 0
मक्का 2589.591 0 0 0
उर्द 79101.979 71127
मूंग 4178.022 4048.02
तिल 2383.732 1595.73
अन्य 8892.582 0 0 0
नोट: उड़द, मूंग और तिल के लिए कुल 42441 किसानों का नुकसान हुआ है। उनके लिए शासन से 577197600 रुपये का मुआवजा मांगा है।