फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जल भराव से सड़कें बनी ताल तलैया, उभरे छोटे-बडे गड्ढे

जल भराव से सड़कें बनी ताल तलैया, उभरे छोटे-बडे गड्ढे

Sun, 02 Sep 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
जल भराव से सड़कें बनी ताल तलैया, उभरे छोटे-बडे गड्ढे
जलभराव से सड़कें बनी ताल तलैया, उभरे छोटे-बडे गड्ढे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शुक्रवार रात से हो रही बारिश के चलते शहर में जगह-जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं, कुछेक को छोड़कर बाकी सभी सड़कों में छोटे-बड़े गड्ढे उभर आए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर गया है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति में आईटीआई व कैलगुवां तिराहे की सड़क है। जिन पर पैदल चलना दूभर हो गया है।
शहर में बीती रात्रि बारिश शुरू हुई जो सुबह नौ बजे तक लगातार होती रही। इसके उपरांत रुक-रुक कर फुहार की बारिश दिन भर चलती रही। इस बारिश से शहर की एकाध सड़क को छोड़कर बाकी सड़कें खराब हो गई। वर्णी चौराहे से कचहरी चौराहे होकर सदनशाह चौराहे जाने वाले मार्ग पर छोटे-छोटे गड्ढे बन गए हैं। कैलगुवां तिराहे की सड़क पहले ही छलनी हो चुकी है। अब छोटे गड्ढे बड़ा रूप लेने लगे हैं। यहां नाली का पंसार (ढलान) सही नहीं होने से बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जिस कारण हल्की बारिश में ही सड़क से पानी बहना शुरू हो जाता है। नगर पालिका परिषद इस समस्या का अभी तक हल नहीं ढूंढ सकी है। कमोवेश यही स्थिति पुराने तहसील तिराहे की है। यहां की पुलिया आए दिन चोक हो जाती है। आज भी यही हुआ, जब पुलिया में पानी की निकासी अवरुद्ध हो गई, जिससे सड़क से गंदा पानी बहने लगा। सिद्दन रेल पुल के नीचे बारिश का पानी जमा हो गया है। यही हाल राजघाट रोड पर टीकमगढ़ रेल लाइन पुल के नीचे का है। दोनों जगहों पर बारिश का पानी लबालब हो गया है। आईटीआई मार्ग पर छोटे गड्ढे ताल-तलैया बन गए हैं। जिला अस्पताल के पास बीच सड़क पर बारिश का पानी भरा है। पुराने सदर कांटे से लेकर पानी की बड़ी टंकी के आसपास सड़क पर छोटे-छोटे गड्ढे उभर आए हैं। आजादपुरा (लेड़ियापुरा) में जगह-जगह खाली प्लॉटों में बारिश का पानी भर गया है। तालाबपुरा से करबला नदी वाले सड़क का बुरा हाल हो गया है। अभिलाषा पेट्रोल पंप के पास बनी खुली पुलिया व बस स्टैंड के पीछे घुसयाना पिसनारी रोड पर छोटे-बड़े गड्ढे परेशानी का सबब बन गए हैं। सीएमओ कार्यालय परिसर में भी जल भराव हो गया। नेहरू नगर व जुगपुरा में कई जगहों पर कच्ची सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई हैं।
विज्ञापन


इन मार्गों में भी भरा पानी
एसडीएस कान्वेंट स्कूल हिंदी माध्यम की सड़क पर जगह-जगह बारिश का पानी भर गया है। आदर्श प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय चौबयाना, बाल विकास कार्यालय, ब्लाक संसाधन केंद्र जखौरा, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में बारिश का पानी जमा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में मना रैनीडे
बारिश के चलते परिषदीय स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। नगर में आदर्श विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बार, प्राथमिक विद्यालय कारीटोरन में बारिश का पानी छत से टपकने था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed