फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   30 sacks of rice found in govt shop

गल्ले की दुकान में मिली 33 बोरी चावल

Thu, 16 Dec 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
30 sacks of rice found in govt shop
बरामद माल की जांच-पड़ताल करते अधिकारी - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। गल्ला खरीद की दुकान पर सरकारी बोरियों में चावल की खरीद-फरोख्त के आरोप में एसडीएम के निर्देश पर सीज की गई दुकान बुधवार को खुलवाकर अंदर पाए गए माल की जांच-पड़ताल की गई। दुकान में 33 बोरी चावल पाया गया है लेकिन जांच के नाम पर रस्म अदायगी कर दी गई और बरामद माल व्यापारी सुपुर्दगी में रखवा दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर बुधवार को मंडी सचिव जीके तिवारी, पूर्ति निरीक्षक अखिलेश तिवारी, राजस्व निरीक्षक कालूराम एवं व्यापारी की मौजूदगी में राजस्व लेखपाल द्वारा सील खुलवाने के बाद जांच पड़ताल की गई। दुकान में प्लास्टिक की 33 बोरियों में चावल पाया गया।
विज्ञापन

जांच के दौरान बोरियों की महज तौल कराई गई जबकि सरकारी छापे की बोरियों के बाद भी खानापूर्ति कर दी गई। बरामद बोरियां सरकारी कोटे पर चावल वितरण के लिए दी जाती हैं। जांच के बाद पूर्ति निरीक्षक द्वारा चावल की बोरियों का वजन करते हुए बरामद माल को दुकान में ही व्यापारी की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 दिसंबर को एसडीएम संजय कुमार ने कस्बे में शुभम ट्रेडर्स के नाम से स्थित गल्ला खरीद की दुकान का औचक मुआयना किया था। यहां चावल से भरी प्लास्टिक की सरकारी बोरियां पायी गईं थीं। एसडीएम के निर्देश पर मंडी समिति के अधिकारियों द्वारा जांच में पाया गया कि शुभम ट्रेडर्स के नाम गल्ला मंडी परिसर में थोक लाइसेंस है जबकि उनके द्वारा मंडी के बाहर अवैध रूप से खरीद-फरोख्त की जा रही थी, जांच के बाद मंडी समिति द्वारा शुभम ट्रेडर्स का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था।
सीज दुकान के मामले में अभी जांच आख्या प्राप्त नहीं हुई है, जांच रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संजय सिंह-एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed