फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   30 parsent paisent increase hart attack for cold

कड़ाके की सर्दी से तीस फीसदी बड़े हार्ट अटैक के मरीज

Fri, 03 Jan 2020 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
30 parsent paisent increase hart attack for cold
ललितपुर। सर्द हवाएं चलने से तापमान में लगातार गिरवाट हो रही है। इससे दिनों दिन सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या में तीस फीसदी वृद्घि हो गई है। जिला अस्पताल में गहन ह्रदय चिकित्सा इकाई में चारों पलंग फुल चल रहे हैं। ब्लड प्रेशर के मरीज भी 20 प्रतिशत बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

जिले में बीते सप्ताह से लगातार बढ़ रही सर्दी का असर मरीजों पर नजर आने लगा है। कड़ाके की सर्दी से खून जमने का खतरा बना रहता है। इसका सबसे अधिक असर वृद्घजनों पर पड़ता है। रक्त जमने से हार्ट अटैक आने की संभावना रहती है। बीते दस दिनों से पड़ रही सर्दी ने जिले में ह्रदय रोग के मरीजों की संख्या में वृद्घि कर दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में स्थित गहन ह्रदय चिकित्सा इकाई में नवंबर में 29 हार्ट अटैक के मरीज भर्ती कर उपचार किया गया था, जिनकी संख्या बढ़कर दिसंबर में 38 हो गई थी। सर्दी के मौसम में हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या तीस फीसदी तक बढ़ गई है। वर्तमान में वार्ड में सभी पलंग फुल चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजीशियन डा.अमित चतुर्वेदी ने बताया कि सर्दी के कारण अधिकांश मरीज ब्लड प्रेशर व हार्टअटैक के आ रहे हैं। सामान्य दिनों में रक्तचाप के लगभग 30 रोगी आते थे, सर्दी बढ़ने से इनकी संख्या बढ़ गई है। अब अस्पताल में 45 से 60 मरीज आ रहे हैं। प्रतिदिन तीन मरीज हार्ट अटैक के आ रहे हैं।
कड़ाके की सर्दी में बुजुर्ग अपना बचाव करें। इसके लिए ऊनी कपड़े पहनकर बाहर निकलें और कानों को ढक कर रखें। अलाव का सहारा लें। कड़ाके की सर्दी में एकदम से बाहर न निकलें। शरीर को पूरी तरह से ढंक कर रखें।
- डा. अमित चतुर्वेदी
वरिष्ठ फिजीशियन
बृहस्पतिवार को हार्ट बीट बढ़ने से परेशानी हो रही है। दर्द से बचने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन सुबह अस्पताल में उपचार मिलते ही राहत मिल गई है। सीसीयू जनपद के लिए वरदान साबित हो रही है।

- जलील अहमद, सिविल लाइन
बुधवार को रात्रि में अचानक तबीयत खराब हो गई, जिस पर जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने जांच के बाद बताया कि हार्ट अटैक आया है। इंजेक्शन लगने के बाद राहत मिल गई है।
- पुरुषोत्तम डोंगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed