फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   296 people take test one corona find

296 के लिए गए नमूने, एक मिला संक्रमित

Mon, 10 Aug 2020 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
296 people take test one corona find
तालबेहट (ललितपुर)। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे वृहद सैंपल अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने सोमवार को 296 लोगों के नमूने लिए। झांसी निवासी एक युवक के पॉजिटिव पाए जाने पर उसे तत्काल राजकीय पॉलिटेक्निक कोविड अस्पताल में भर्ती कराकर उसकी सूचना झांसी जिला प्रशासन को दे दी गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश में इस समय तालबेहट क्षेत्र में कोविड -19 के सैंपल लेने का काम काफी तेजी से चल रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नितिन कंसौरिया के निर्देश पर सोमवार को तालबेहट में वृहद स्तर पर कोविड-19 सैंपल का आयोजन किया गया। इसमें पूराकलां रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में 218 एंटीजन टेस्ट, आप केंद्र तालबेहट पर 53 एंटीजन और 25 आरटीपीसीआर टेस्ट मिला कर कुल 296 लोगों के टेस्ट किए गए। इस दौरान झांसी निवासी एक व्यक्ति संक्रमित पाया
विज्ञापन

गया। उसे तत्काल राजकीय पॉलिटेक्निक में बने कोविड-एल वन में भर्ती कराया गया और इसकी सूचना झांसी जिला प्रशासन को दे दी गई। टीम में धीरज कुुमार, श्यामवीर सिंह, नीलेश सिंह एलटी, अनुराग सोनी, अजय दुबे, गौरी शंकर कुशवाहा, घनश्याम कुशवाहा, राहुल द्विवेदी, संतोष सिंह, नूतन सिंह, पिंकी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीपुरा बना कंटेनमेंट जोन
तालबेहट। रानीपुरा में एक महिला के कोरोना संक्रामक पाए जाने पर उपजिलाधिकारी तालबेहट ने ग्राम सभा खांदी के मजरा रानीपुरा को नया कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए मरीज के आसपास के स्थानों पर बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में लोगों के आने- जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। खंड विकास अधिकारी तालबेहट और जिला पंचायत राज अधिकारी ललितपुर को क्षेत्र को सैनिटाइज कराने एवं साफ- सफाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed