फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   290 teachers transfered to their home city

ललितपुर से गृह जनपद जाएंगे 290 शिक्षक

Tue, 02 Feb 2021 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
290 teachers transfered to their home city
school.jpeg - फोटो : school.jpeg
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को ललितपुर रास नहीं आ रहा है। यही वजह है कि उन्होंने अपने गृह जनपद वापस लौटने के लिए आवेदन किया है। इस सूची में 290 शिक्षक शामिल हैं। सोमवार को बीएसए कार्यालय में कार्यमुक्त होने के लिए इन शिक्षक- शिक्षिकाओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

जनपद में गैर जनपदों के तैनात शिक्षक, शिक्षिकाएं लंबे समय से अपने घर लौटने के लिए व्याकुल हैं। योगी सरकार ने ऐसे शिक्षक, शिक्षिकाओं की सुन ली है। जिन शिक्षक, शिक्षिकाओं ने पूर्व में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया में आवेदन किया था और उनके आवेदन पत्र में कोई कमी नहीं पाई गई, ऐसे अभ्यर्थियों को घर वापस के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। सोमवार को बीएसए कार्यालय में सुबह से ही शिक्षक, शिक्षिकाएं अपने दस्तावेजों के साथ पहुंच गए। बीएसए रामप्रवेश ने उनके दस्तावेजों को जांचने के लिए पृथक काउंटर की व्यवस्था की है। देर शाम तक बीएसए कार्यालय में कार्यमुक्ति आदेश पाने के लिए मेला सा लगा रहा। इस दौरान 48 शिक्षक, शिक्षिकाओं को कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया गया है। शेष अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांचने की प्रक्रिया देर शाम तक चलती रही। बता दें कि जिले से 290 शिक्षक, शिक्षिकाओं को अपने गृह जनपद जाने का अवसर मिला है। वहीं, अन्य जनपद से 154 शिक्षक-शिक्षिकाएं जिले में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed