फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   2796 sample tested, no positive found

2796 की जांच में नहीं मिला एक भी संक्रमित

Thu, 01 Jul 2021 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
2796 sample tested, no positive found
corona hotspot.jpg - फोटो : corona hotspot.jpg
ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे कोविड नियंत्रण अभियान में 2796 सैंपल लिए गए, इनमें एक भी व्यक्ति कोविड पॉजिटिव नहीं पाया गया है। कम संक्रमित मिलने से एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी आई है। वर्तमान में 12 मरीजों का उपचार चल रहा है। अब रिकवरी दर 98.91 पहुंच गया है।
विज्ञापन

बुधवार को जनपद के विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2796 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 1391 सैंपल आरटीपीसीआर किट से और एंटीजन किट से 1405 व्यक्तियों के नमूना लिए गए। इनमें एंटीजन किट की जांच में एक भी व्यक्ति कोविड पॉजिटिव नहीं पाया गया है। वहीं बीते दिनों के आरटीपीसीआर सैंपलों की आई जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है। इससे राहत रही है।
विज्ञापन

जिले में कोविड पॉजिटिव का आंकड़ा 12694 पहुंच गया। इनमें अब तक 126 की मौत हो चुकी और 12556 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए। हालांकि बीते दिनों आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 2859 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ. देशराज सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed