फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   27 thousand steal by pick pocketing

बैंक की लाइन में कर्मचारी की जेब से उड़ाए 27 हजार रुपये

Wed, 08 Sep 2021 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
27 thousand steal by pick pocketing
thief.jpeg - फोटो : thief.jpeg
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक के बाहर महाविद्यालय की फीस की धनराशि जमा करने गए महाविद्यालय के कर्मचारी की जेब से किसी चोर ने 27 हजार 645 रुपये उड़ा लिए। थाना बार पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली ललितपुर अंतर्गत सिविल लाइन क्षेत्रपाल मंदिर के पीछे निवासी ग्याप्रसाद ने थाना बार पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह महाविद्यालय में कर्मचारी है। बीते रोज छह सितंबर को दोपहर 1.25 बजे वह राजकीय महाविद्यालय पुलवारा, बार के शुल्क की धनराशि 27 हजार 645 रुपये पंजाब नेशनल बैंक बार में जमा करने के लिए बैंक के बाहर लाइन में लगा था। उसी समय उसकी जेब में रखी हुए शुल्क की धनराशि किसी ने निकाल ली। उसने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। थाना बार पुलिस ने मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed