फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   26 corona positive find

वृद्धा समेत 26 कोरोना संक्रमित मिले

Wed, 26 May 2021 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
26 corona positive find
ललितपुर। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 2570 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 26 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में तमाम प्रयासों के बाद भी संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र में अधिक संक्रमित व्यक्ति पाए जा रहे हैं। सोमवार की अपेक्षा एक दिन में संक्रमितों की संख्या दो गुनी हो गई है। हालांकि एक सप्ताह से संक्रमितों की मौत न होने से राहत बनी हुई है। संक्रमण से बचाव के लिए मास्क बांधने व सामाजिक दूरी का पालन करने की आवश्यकता है।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने टीम ने 2570 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें आरटीपीसीआर किट से 941 व ट्रूनॉट किट से दो और एंटीजन किट से 1627 सैंपल लिए। बीते दिनों के आरटीपीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 23 व एंटीजन किट से तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

संक्रमितों में शहर के मोहल्ला आजादपुरा, रामनगर, गांधीनगर निवासी दो-दो व्यक्ति, मोहल्ला पिसनारी, करीमनगर निवासी एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिले। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ब्लाक तालबेहट के कस्बा निवासी एक, ग्राम हंसारकलां, कोटरा, ब्लाक महरौनी के सिंगेपुर, कर्मासन, ब्लॉक मड़ावरा के कस्बा निवासी तीन व ग्राम बम्हौरी पठार निवासी दो, ग्राम गुढ़ा खिरिया निवासी एक, ब्लाक जखौरा के कस्बा निवासी, ग्राम खडैरा, खसुआ, मैनवारा, ब्लाक बिरधा के ग्राम ऐरावनी, ब्लाक बार के ग्राम गनगौरा व मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिला के चंदेरी निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 12565 पहुंच गया। इनमें 115 की मौत हो चुकी और 12144 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान में 306 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। वहीं बीते चार दिनों के 1816 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। संक्रमितों की रिकवरी दर भी बढ़कर 96.64 पहुंच गई है।
मंगलवार को 2570 सैंपल लिए गए। इनकी जांच के दौरान एक वृद्धा समेत 26 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
- देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed