फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   256 positive, seven died

जिले में 256 नए संक्रमित मिले, तीन महिलाओं समेत सात की मौत

Wed, 05 May 2021 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
256 positive, seven died
ललितपुर। जनपद में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बना हुआ है और मरीजों की संख्या में आए दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। मंगलवार को जिले में हुई जांचों में 256 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए, जबकि तीन महिलाओं समेत सात कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। मंलगवार को 472 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा डिस्चार्ज कर दिया गया। सक्रिय मरीजों का जिले में आंकड़ा 2925 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जिले में 1902 कोरोना की जांचें कराई गईं, जिनमें 256 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। इनमें आरटीपीसीआर से 150, ट्रूनेट से एक और एंटीजन जांच में 106 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। 13 मरीजों की सूचना अन्य जनपदों से प्राप्त हुई। जांचों में शहर में 128 नए मरीज पाए गए। तालबेहट क्षेत्र में 18, जखौरा क्षेत्र में 30, बार क्षेत्र में 28, महरौनी क्षेत्र में 13 और बिरधा क्षेत्र में 20 नए कोरोना संक्रमण के मरीज पाए गए हैं। मड़ावरा क्षेत्र में सात मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में 256 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि राहत की खबर यह है कि मंगलवार को एक दिन में अब तक के सबसे अधिक 472 कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। इनमें एल-2 अस्पताल से सात और होमआइसोलशन के 431 एवं अन्य जगहों से 34 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 2925 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं तीन महिलाओं समेत सात लोगों की कोरोना उपचार के दौरान मौत हो गई। इनमें सिविल लाइन निवासी 78 वर्षीय वृद्ध, तालबेहट निवासी 61 वर्षीय वृद्धा, सिविल लाइन निवासी 65 वर्र्षीय वृद्ध, तालबेहट निवासी 55 वर्षीय, नदीपुरा निवासी 78 वर्षीय महिला और तालबेहट निवासी 43 वर्षीय महिला की तालबेहट के एल-2 अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। ग्राम बानौनी निवासी 65 वर्षीय ग्रामीण की झांसी में कोरोना के उपचार के दौरान मौत हो गई।

----
मंगलवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न जगहों पर 1902 लोगों की कोविड जांचें की गईं, जिनमें 256 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सात लोगों की कोरोना के उपचार के दौरान मौत हो गई। उपचार करा रहे 472 लोग ठीक भी हुए हैं।
- डा.डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed