{"_id":"5e82318c8ebc3e6fd63f4996","slug":"250-return-from-different-cities-lalitpur-news-jhs163575890","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग- अलग गांवों में आए ढाई सौ लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग- अलग गांवों में आए ढाई सौ लोग
विज्ञापन
बार। कोरोना वायरस के कारण पूरा देश लॉकडाउन है। काम बंद हो गए हैं, ऐसे में बड़े शहरों में काम कर रहे लोगों का पलायन शुरू हो गया है और लोग वापस आ रहे हैं। ग्रामीणों में उनके आने से डर का माहौल है। वह ग्राम प्रधान को सूचना दे रहे हैं और आने वालों की जांच कराई जा रही है।
अब तक जो लोग गांवों में लौट रहे हैं। उनमें ग्राम बड़ोखरा में 4 मजदूर, बार में 40 मजदूर, मर्रोली में 27, मथुरा डंग में 11, दुलवान में 11, डंगराना में 12, गदयाना में 15, उदयपुरा में 12, पुराधनकुआं में 7, टीला में 11, जरावली में 20, चिगलौआ में 16, बम्होरीखड़ैत में 12, कैआ में 35, पुलवारा 10, सेमराभागनगर में 4 और ग्राम धमना में दो लोग विभिन्न शहरों से आए हैं। ग्राम प्रधान की सूचना पर इन सबके स्वास्थ्य की जांच की गई। ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग की आशा, आंगनबाड़ी, ग्रामप्रधान आदि को सूचना देकर आने वालों की जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. चतुर्भुज राजपूत ने बताया कि पूरे ब्लाक क्षेत्र में सात टीमें गठित कर गांव - गांव जाकर शहरी क्षेत्र से आए हुए मजदूरों की स्क्रीनिंग की जा रही है और उन्हें 14 दिन तक अपने ही घर में रहने की सलाह दी जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि 14 दिन तक साफ - सफाई का विशेष ध्यान रखें। दिन में कई बार साबुन से हाथ धोएं एवं कोई भी परेशानी होने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति कोरोना के संबंध में अफवाह फैलाता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आप अपना एवं बच्चों का ध्यान रखते हुए 14 दिन तक घरों में ही रहें।