{"_id":"5ef61da88ebc3e42f05540cd","slug":"250-lack-loan-and-tool-kit-distribute-lalitpur-news-jhs170023117","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 लाख रुपये का ऋण और टूल किट बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 लाख रुपये का ऋण और टूल किट बांटा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में श्रमिकों को प्रमाण पत्र वितरित करते राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ व सदर विधाय
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कलक्ट्रेट सभागार में आत्मनिर्भर उप्र ऑनलाइन रोजगार कार्यक्रम के अंतर्गत श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मनोहर लाल पंथ, विधायक रामरतन कुशवाहा एवं जिलाधिकारी ने जनपद में उद्योग विभाग एवं बैंकों के माध्यम से भारत सरकार के आत्मनिर्भर पैकेज के अंतर्गत 250 लाख रुपये का ऋण एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना में टूल का वितरण किया।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में 83 लाख रुपये , मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत 58 लाख, ओडीओपी योजनांतर्गत ’जरी सिल्क साड़ी’ के लिए 10 लाख एवं भारत सरकार के गारंटी इमरजेंसी क्रेडिट लिमिट के अंतर्गत 79 लाख का ऋण वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में ओ0डी0ओ0पी0 योजनांतर्गत जनपद में उत्पादित होने वाली जरी सिल्क साड़ी (चंदेरी साड़ी) के अंतर्गत हस्त शिल्पियों को जैकार्ट टूलकिट का भी वितरण किया गया। जैकार्ट टूलकिट वितरण कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त उद्योग एस के सूर्यवंशी ने अवगत कराया कि उ0प्र0 शासन द्वारा इस टूलकिट को प्रदान किये जाने से जनपद के हस्त शिल्पियों के लिए वरदान साबित होगा। इस टूलकिट के प्राप्त हो जाने से जरी सिल्क साड़ी, जिसमें सर्वाधिक लागत मजदूरी होती है।
जनपद के हस्त शिल्पियों की आय में अच्छी खासी वृद्धि होगी। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एस के श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि इस लॉकडाउन की अवधि में भी बैंकों द्वारा ऋण वितरण किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी ललितपुर, एनआईसी अधिकारी, जिला विकास अधिकारी एवं जनपद के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।