{"_id":"5efe25348ebc3e4337591496","slug":"250-colonies-sealed-lalitpur-news-jhs170543899","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के ढाई सौ मीटर मोहल्ले को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के ढाई सौ मीटर मोहल्ले को किया सील
विज्ञापन
सरदारपुरा मोहल्ले में सैनिटाइजर का छिड़काव करते कर्मचारी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर के मोहल्ला सरदारपुरा में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि होने के बाद बृहस्पतिवार को मोहल्ला महावीरपुरा व सरदारपुरा को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। अब मोहल्ले में किसी को भी प्रवेश और बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। एक मोबाइल बैरियर बनाया गया है, जहां से आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिले में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। यहां पर शुरुआत में कोरोना कमजोर नजर आ रहा था। पहला मरीज मिलने के बाद तीन सप्ताह तक कोई मरीज नहीं पाया गया। इसके बाद एक महिला में कोरोना पॉजीटिव पाया गया, जिसके बाद मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पहले बीस दिन बाद मरीज मिल रहे थे, जो घटकर एक सप्ताह तक सीमित रह गया है। यहां पर बीते दिनों बानपुर के ग्राम छिल्ला में मरीज मिला था, जिसकी मौत हो गई थी, जिसके बाद तेरईफाटक ससुराल आए व्यक्ति की मौत हुई। जनपद के पहले मरीज की मृत्यु होने के बाद कोरोना की पुष्टि हुई थी, जहां मरीजों की संख्या बढ़कर नौ पहुंच गई है। इनमें तीन मरीजों की मौत हो चुकी है।
शहर में मिले मरीज के बाद लोगों को कोरोना संक्रमण का खौफ बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को अधिकांश लोग मुंह पर मॉस्क व तोलिया आदि अन्य वस्त्र बांधकर निकले। हालांकि, सामाजिक दूरी का पालन कम किया जा रहा है। ऐसे में संक्रमण का खतरा बना है। लोगों को बीमारी से बचाव के लिए नियमों का पालन करना आवश्यक है।
विज्ञापन
बुधवार को शहर के मोहल्ला सरदारपुरा वार्ड संख्या 26 में एक 48 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उपजिलाधिकारी सदर गजल भारद्वाज ने शासन की गाइड लाइन के अनुसार ढाई सौ मीटर के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया है। यहां पर किसी व्यक्ति को प्रवेश व बाहर जाने की अनुमति नहीं है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में आवश्यक वस्तुएं सब्जी, दूध, फल की सप्लाई मोबाइल बैरियर तक ही की जाएगी।
मोहल्ले को चारों ओर से सील किया गया है। उत्तर में विकास पटैरिया का मकान, दक्षिण में रावर इंटर कॉलेज, पूर्व में बांसा मंदिर और पश्चिम में अजय जैन के मकान के पास बैरीकेटिंग लगातार सील किया गया है। मोहल्ले में आवश्यक वस्तुओं व प्रवेश के लिए एक मोबाइल बैरियर बनाया गया है। इस क्षेत्र में दो पहिया, चार पहिया वाहन व हाथठेला आदि का आगमन पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। क्षेत्र में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
कंटेनमेंट जोन में केवल आवश्यक वस्तुओं आदि के अलावा चिकित्सा से जुड़े व्यक्तियों को जांच के बाद ही जाने दिया जाएगा। मोबाइल बैरियर पर पुलिस तैनात की गई है। जबरदस्ती जाने का प्रयास करने पर महामारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।

बैरीकेटिंग लगाकर रास्ता बंद करते कर्मचारी- फोटो : LALITPUR