फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   249 positive, 391 recovered

फिर निकले 249 नए कोरोना संक्रमित मरीज, 391 हुए ठीक

Tue, 04 May 2021 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
249 positive, 391 recovered
ललितपुर। जिले में एक बार फिर सोमवार को 249 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं, जबकि 391 कोरोना मरीज ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। शहर में ही अकेले 85 व तालबेहट क्षेत्र में 64 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन, रैन बसेरा के अलावा विभिन्न स्थानों पर सोमवार को कुल 1743 कोविड जांचें की गईं, जिनमें कोरोना से संक्रमित 249 नए मरीज मिले हैं। इनमें आरटीपीसीआर विधि से 156, एवं एंटीजन विधि से 93 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि झांसी मेडीकल कॉलेज से छह मरीजों की सूची प्राप्त हुई है। जांचों में अकेले शहर में ही 85, तालबेहट क्षेत्र में 64, बार क्षेत्र में 16, मड़ावरा क्षेत्र में 4, महरौनी क्षेत्र में 30, जखौरा क्षेत्र में 16 और बिरधा क्षेत्र में 15 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 391 कोरोना से संक्रमत मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं, जिनमें एल-2 अस्पताल से चार, मेडिकल कॉलेज झांसी से एक और होम आइसोलेशन में उपचार करा रहे 369 एवं अन्य स्थानों से 17 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक जिले में कोरोना से प्रभावित 7,169 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

--------
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1743 मरीजों की जांच की गई थी, जिनमें कुल 249 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। सोमवार को 391 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा.डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed