फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   24 croros recover, bank beema claim

सोलह बैंकों से वसूला जाएगा किसानों का 24 करोड़ रुपया

Sat, 12 Jun 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
24 croros recover, bank beema claim
ललितपुर। वर्ष 2019 में अतिवृष्टि के कारण जिन किसानों की खरीफ की फसल खराब हुई थी। उसमें बीमा क्लेम करने वाले 7968 आवेदनों को बीमा बैंकों की गलती के कारण क्लेम नहीं मिल पाया था। अब शासन ने बीमा क्लेम से वंचित इन किसानों के मामले में जिले के 16 बैंकों से 24 करोड़ की रिकवरी करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में 1,726 किसानों ने स्वयं खरीफ की फसल का बीमा कंपनी से कराया था। इस तरह जनपद के विभिन्न बैंकों में ऋणी 1,49,821 किसानों की बीमा प्रीमियम राशि काट ली गई। इस तरह 1,51,547 किसानों का डाटा बीमा कंपनी के पोर्टल पर अपलोड किया गया था, लेकिन बैंक ने किसानों के खाते से बीमा की प्रीमियम राशि तो काट ली, पर इसे बीमा कंपनी के पोर्टल पर अपलोड नहीं कि या गया। इससे किसानों के 7968 आवेदनों का बीमा क्लेम कंपनी द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है। अब इन किसानों को बीमा क्लेम दिलाने के लिए शासन के निर्देशन पर कृषि विभाग ने बैंकों पर शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन

अब क्लेम से वंचित किसानों के 7968 आवेदनों को को बीमा दिलाने के लिए बैंकों के एचओडी को पत्र भेजा गया है, जिसमें बैंकों से रिकवरी कर बीमा क्लेम का भुगतान कराए जाने के निर्देश दिए हैं। अब बैंकों में हड़कंप मचा हुआ है। जनपद के 16 बैंकों से 240622158 राशि की रिकवरी करने की तैयारी शुरू कर दी है। अब बीमा क्लेम से वंचित किसानों ने बीमा क्लेम राशि की रिकवरी कर भुगतान किया जाएगा। किसानों को भी बीमा क्लेम मिलने की उम्मीद जग गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2019 में नष्ट खरीफ फसल के बीमा क्लेम से वंचित किसानों को बीमा क्लेम दिलाया जाएगा। इसके लिए बैंकों से क्लेम राशि की रिकवरी की तैयारी शुरू कर दी है।

- संतोष कुमार सविता, उप कृषि निदेशक
अधूरे दस्तावेजों का दिया हवाला
वर्ष 2019 में ऋणी किसानों के खाते से बैंकों ने खरीफ फसल के बीमा क्लेम के लिए प्रीमियम राशि काट ली, लेकिन डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया। पोर्टल पर डाटा अपलोड की तिथि समाप्त होने पर बैंकों किसानों के आधार कार्ड न होने का हवाला दे दिया। जबकि प्रीमियम राशि काटते समय बैंक कर्मियों को आधार कार्ड न हाने की याद नहीं आई।
बैंक का नाम आवेदन बीमा क्लेम राशि
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक 2302 66004545
पंजाब नेशनल बैंक 1651 49938059
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 1617 61182534
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1240 42074987
इलाहाबाद बैंक 1100 19506749
विजया बैंक 15 668167
जिला सहकारी बैंक 12 404964
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 12 309243
कार्पोरेशन बैंक 06 88813
बैंक ऑफ इंडिया 05 83388
बैंक ऑफ बड़ौदा 02 19483
सिंडीकेट बैंक 02 131176
कै नरा बैंक 01 32046
आईडीबीआई बैंक 01 11338
पंजाब एंड सिंध बैंक 01 149018
एक्सिस बैंक 01 17638
कुल 7968 240622158
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed