फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   एनएसएस शिविर का हुआ समापन

एनएसएस शिविर का हुआ समापन

Mon, 25 Feb 2019 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
एनएसएस शिविर का हुआ समापन
एनएसएस शिविर का हुआ समापन
विज्ञापन

ललितपुर। रघुवीर सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन किया गया। इसमें दोनों इकाई के शिविरार्थियों से सेवा योजना के क्रियाकलापों को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर का समापन कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर जेपी सिंह ने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा को समाज में फैली कुरीतियों से लड़कर अच्छे समाज का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने विश्व में आतंकवाद की समस्या और शिक्षा के बारे में विस्तार से चर्चा की। आर्थिक और सामाजिक रीतियों को संजोए रखकर इस देश का अच्छा निर्माण कर सकते हैं। इस दौरान छात्र इकाई से देवेंद्र व छात्रा इकाई से छात्रा दीप्ति ने सात दिवसीय शिविर में किए गए विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आरके सरौनियां द्वारा सात दिवसीय शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि शिविर में छात्र और छात्राओं ने रात दिन कैंप में रहकर कांशीराम व इंदिरा मलिन बस्ती की काफी समस्याएं थी। जिनके निदान के बारे में बताया। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के विभिन्न क्रियाकलापों को अपने जीवन में उतारने के लिए कहा। इस दौरान डॉ. केशव देव, डॉ. अजय कुमार, डॉ. मनीष वर्मा, डीके साहू, अनुराधा, सीके लोहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed