{"_id":"5c5722eebdec2217f5587c45","slug":"21549214446-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पहल शिक्षा जागरूकता यात्रा को दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पहल शिक्षा जागरूकता यात्रा को दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई पहल शिक्षा जागरूकता यात्रा को दिखाई हरी झंडी
ललितपुर। ब्लाक संसाधन केंद्र पर बीडीओ व बीईओ ने नई पहल शिक्षा जागरूकता यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि एक्शन एड लखनऊ व यूनीसेफ के संयुक्त प्रयास से संचालित नई पहल शिक्षा परियोजना के अंतर्गत आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिन्हांकन व नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कर उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से सबको समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जागरूकता के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से समुदाय, बच्चो व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को जागरूक किया जा रहा है।
ब्लॉक संसाधन केन्द्र बिरधा में खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह ने कहा कि एक्शन एड व यूनीसेफ की यह परियोजना बच्चों के विद्यालय में नामांकन बढाने व बच्चों की नियमित उपस्थिति के साथ बच्चों के विद्यालय में ठहराव हेतु इस शिक्षा जागरूकता यात्रा का संचालन किया जा रहा है जो यह सराहनीय कार्य है। इसके यात्रा के माध्यम से समुदाय में जागरूकता आयेगी। नई पहल के जिला समन्वयक महेश रिछारिया ने कहा कि जो बच्चे मौसमी पलायन करते हैं, उनका चिन्हीकरण भी यात्रा के दौरान प्रेरकों के माध्यम से किया जायेगा। परियोजना के अंर्तगत प्रत्येक खण्ड में 30-30 प्ररेकों का चयन किया गया है जो कि समुदाय में शिक्षा के प्रति अलख जगाते हुये समुदाय को जागरूक बनाने का कार्य करेंगे। खण्ड विकास अधिकारी बिरधा सुनील कुमार ने कहा कि जखौरा के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए समुदाय को शिक्षा के प्रति जागरुक करने का कार्य किया गया है। नई पहल शिक्षा परियेाजना के माध्यम से हमारे खण्ड के सभी बच्चों को लाभ प्राप्त होगा। वर्ल्ड विजन के विनीत ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है जो सभी बच्चोे के मिले जिसके लिये समुदाय के हर बर्ग को नई पहल शिक्षा जागरूकता यात्रा का हिस्सा बनने की आवश्यकता है। इस मौके पर संकृुल प्रभारी विरधा अनबर खां, गौरीशंकर मिश्रा, बर्ल्ड विजन व साई ज्योति संस्था के साथियों के साथ नई पहल परियोजना की सहायक जिला समन्वयक यासमीन जहां ने प्रतिभाग किया। यात्रा का संचालन महेश रिछारिया ने किया।