फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   -विकास की अंधी मैराथन दौड़ पर जताई चिंता

-विकास की अंधी मैराथन दौड़ पर जताई चिंता

Mon, 17 Sep 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
-विकास की अंधी मैराथन दौड़ पर जताई चिंता
विकास की अंधी मैराथन दौड़ में ओजोन पर चिंता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। वन विश्राम गृह में वन विभाग ने विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस पर आयोजित गोष्ठी में विकास की अंधी मैराथन दौड़ पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।
डीएफओ ईश्वर दयाल ने कहा कि धरती को ओजोन फ्रेंडली बनाने का उद्देश्य अभी तक अधूरा है। इसकी वजह असंतुलित विकास की अंधी मैराथन दौड़ है। वहीं, विश्व समुदाय पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से हाथी की चाल चल रहा है। इससे सृष्टि हर मौसम में कुपित होती रहती है। मुख्य अतिथि प्रोफेसर भगवत नारायण शर्मा पूर्व प्राचार्य ने कहा कि विकास की एकतरफा दौड़ किसी एक विशेष देश तक सीमित नहीं है। वायुमण्डल में कार्बन डाईआक्साइड के बढ़ते स्तर, आजोन परत का हृास समस्त जीवदृष्टि के लिए चुनौती खड़ी हो गई है। जलवायु परिवर्तन से जीवधारियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता घट रही है। पर्यटन मित्र फिरोज इकवाल ने कहा कि यदि अभी नहीं संभले तो आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी। संचालन वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र नारायण शर्मा ने पौधरोपण पर प्रकाश डालते हुए इसे सबसे सटीक उपाय बताया। इसके अलावा वन रक्षक संघ अध्यक्ष हृदेषचन्द्र श्रीवास्तव, प्रो राजीव निरंजन पर्यावरण विभाग, उप प्रभागीय वनाधिकारी आरएस यादव ने कहा कि विकास को नहीं रोका जा सकता है पर अंधाधुंध कार्बन उत्सर्जन को नियंत्रित किया जा सकता है। एसी और फ्रिजर का न्यूनतम प्रयोग करें। कार्यक्रम में मुक्ति संस्था के अध्यक्ष अज्जूबाबा, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, कन्हैयालाल नामदेव आदि उपस्थित रहे। उधर, बार (ललितपुर)। कस्बा स्थित खंड विकास कार्यालय के सामुदायिक भवन में आयोजित गोष्ठी में उप वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र शुक्ला ने अपने उद्बोधन में बताया कि ओजोन परत गैस की बनी हुई है जो कि गांव एवं शहरों में बढ़ते प्रदूषण और वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से ओजोन परत पर नुकसान हो रहा है। एडीओ पंचायत निरंजन ने बताया कि ओजोन परत हमारे जीवन को बचाए हुए है। यदि इसी प्रकार पर्यावरण से छेड़छाड़ होती रही तो एक दिन ऐसा समय आएगा जब पृथ्वी से जीवन का मूल नष्ट हो जाएगा। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी बार डीबी नोडियाल, शेर सिंह, रामसहाय राजपूत, जितेंद्र यादव, ताजुद्दीन अहमद, सूर्य प्रकाश सेन, भगवान दास, बालकृष्ण शुक्ला, अशोक पुरोहित, दयाराम, देवीलाल, कमोदी आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन अरविंद गोस्वामी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed