फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   भूजल रिचार्ज को जिला में बनेंगे 1043 बंधी, तालाब और चेकडैम

भूजल रिचार्ज को जिला में बनेंगे 1043 बंधी, तालाब और चेकडैम

Sun, 24 Dec 2017 02:09 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
भूजल रिचार्ज को जिला में बनेंगे 1043 बंधी, तालाब और चेकडैम
भूजल रिचार्ज को जिला में बनेंगे 1043 बंधी, तालाब और चेकडैम
विज्ञापन

भूजल स्तर में सुधार नहीं होने से हैंडपंपों के सूखने की समस्या क्षेत्रों में बनी हुई है। सर्दी के मौसम में ही कई गांवों में पेयजल संकट उत्पन्न होने लगा है। इसके मद्देनजर जिले में सूखा से निपटने और भूजल स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से वर्षा जल संचयन व भूजल रिचार्ज करने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। इसके तहत जिला में 1043 बंधी, तालाब और चेकडैम का निर्माण और मरम्मतीकरण का कार्य किया जाएगा।
जिला में इस वर्ष औसत से काफी कम बारिश हुई है, जिससे जनपद में भूजल स्तर कम होने से कई ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंपों ने पानी छोड़ दिया है, तो कई जगह कुुआं भी अभी से सूखने लगे हैं। कम बारिश होने से अधिकांश बांधों में भी पानी का लेबल काफी कम रहा है। इसी के चलते यहां अभी से भूजल स्तर बढ़ाने के कई उपाय कराए जा रहे हैं। राज्य भूजल संरक्षण मिशन के अंतर्गत वर्षा जल संचयन/भूजल रिचार्ज की कार्य योजना तैयार की गई है, जिसमें तहत कुल 1043 बंधी, तालाब और चेकडैम का निर्माण और मरम्मतीकरण का कार्य किया जाएगा। इस कार्ययोजना के लिए लघु सिंचाई विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है और उक्त कार्य से संबंधित कुल सात विभाग को इसकी जिम्मेदारी तय की गई है। लघु सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता द्वारा चेकडैम और बंधी का निर्माण एवं मरम्मत के कुल 53 कार्य छह करोड़ 83 लाख 51 हजार रुपये की धनराशि, भूमि संरक्षण अधिकारी (राजकीय जलागम) द्वारा चेकडैम व बंधी के 63 कार्य 15 करोड़ 40 लाख 16 हजार रुपये की धनराशि, भूमि संरक्षण अधिकारी (रामगंगा) सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा चेकडैम, बंधी के 188 कार्य 25 करोड़ 42 लाख 44 हजार रुपये की धनराशि से, प्रभागीय निदेश सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 660 कंटूर बंधी, मल्टी प्लग तालाब 40 लाख 20 हजार रुपए, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार मनरेगा द्वारा बंधी, तालाब, चेकडैम बनाने के अलावा सिल्ट सफाई समेत कुल 75 कार्य चार करोड़ 24 लाख 93 हजार रुपए की धनराशि से, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड (तृतीय) द्वारा ग्राम कड़ेसराकलां, बांसी, हंसार व पूराकलां में तीन तालाबों के निर्माण कराए जाएंगे। इसके अलावा अधिशासी अभियंता राजघाट निर्माण खंड द्वारा ग्राम भुचेरा में 180 हेक्टेयर क्षेत्रफल में एक तालाब का निर्माण का कार्य कराया जाएगा। उक्त सभी चेकडैम, बंधी व तालाबों के निर्माण में आने वाली लागत राशि 55 करोड़ 28 लाख 88 रुपये का खर्च आएगा। इसके लिए जिलाधिकारी की गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति द्वारा शासन को उक्त 55 करोड़ 28 लाख 88 हजार रुपये की धनराशि को दिलाने के लिए एक अनुमोदन शासन को भेजा है।
विज्ञापन


वर्षा जल संचयन और भूजल रिचार्ज की कार्य योजना तैयार कर ली गई है, जिसका नोडल उन्हें बनाया गया है। जनपद में संबंधित कुल सात विभागों को उनके कार्यों और कार्य करने के लिए धनराशि की स्वीकृति मिल चुकी है। जिला तकनीकी समन्वय समिति द्वारा उक्त धनराशि का अनुमोदन करते हुए शासन को भेज दिया है। धनराशि प्राप्त होते हुए सभी संबंधित विभाग से उक्त तालाब, बंधी और चेकडैम के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत्युंजय कुमार, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed