फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   परिसदीय विद्यालयों के सरकारी शिक्षकों द्वारा संचालित अवैध कोचिंगों पर नहीं नजर

परिसदीय विद्यालयों के सरकारी शिक्षकों द्वारा संचालित अवैध कोचिंगों पर नहीं नजर

Wed, 08 Nov 2017 03:06 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 03:06 AM IST
विज्ञापन
परिसदीय विद्यालयों के सरकारी शिक्षकों द्वारा संचालित अवैध कोचिंगों पर नहीं नजर
बेखौफ संचालित हो रही अवैध कोचिंग
विज्ञापन

सरकारी शिक्षक कर रहे संचालित, जांच कमेटी बेखबर
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले सरकारी शिक्षकों द्वारा जिला मुख्यालय पर अवैध तरीके से कोचिंग संचालित की जा रही हैं। यह कोचिंग पूरे शहर में हैं, लेकिन इनसे विभागीय अधिकारी व गठित जांच कमेटी के अधिकारी लगातार अंजान बने हुए हैं।

कोचिंग का लाइसेंस जारी करने और अवैध कोचिंग पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी मूल रुप से माध्यमिक शिक्षा परिषद की है। इसके अलावा जनपद में अवैध तरीके से संचालित हो रही कोचिंगों पर अंकुश लगाने के लिए पूर्व में जांच कमेटी गठित की गई है। इस जांच कमेटी द्वारा पूर्व में कुछ कोचिंग सेंटरों पर छापामार कार्रवाई की गई थी, लेकिन इसके बावजूद शहर में अवैध तरीके से कौंचिग संचालित हो रही है। सबसे ज्यादा अवैध कोचिंग सरकारी शिक्षकों द्वारा की संचालित की जाती है, क्योंकि सरकारी शिक्षक ही अपनी कोचिंग का रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते हैं। वरना कोचिंग लाइसेंस का वार्षिक शुल्क तो न के बराबर ही होता है। पूर्व में जितनी भी कार्रवाई की गई हमेशा ही माध्यमिक परिषद के सरकारी शिक्षकों को ही निशाने पर लिया गया है, जबकि इन अवैध कोचिंगों की रेस में परिषदीय विद्यालयों के सरकारी शिक्षक पीछे नहीं है। शहर के लक्ष्मीपुरा में भौतिक व रसायन विज्ञान की कोचिंग संचालित हो रही है, जिसमें परिषदीय विद्यालय के ही शिक्षक पढ़ाते हैं। इसी तरह नई बस्ती में सूचना केंद्र के पास संचालित अंग्रेजी की प्रचलित कोचिंग भी बेसिक शिक्षा विभाग के ही शिक्षक द्वारा संचालित की जा रही है। इसी तरह जिला मुख्यालय के अन्य मुुहल्लों तालाबपुरा, सिविल लाइन समेत जनपद के अनेकों क्षेत्रों में बेसिक शिक्षा परिषद के सरकारी शिक्षकों द्वारा अवैध कोचिंग संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed