फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए मात्र तीन दिन में बिके 1,300 आवेदन

केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए मात्र तीन दिन में बिके 1,300 आवेदन

Wed, 21 Jun 2017 07:39 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए मात्र तीन दिन में बिके 1,300 आवेदन

विज्ञापन
आवेदन बिक्री में देरी पर गुस्साए अभिभावकों का हंगामा

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। केंद्रीय विद्यालय में आवेदन पत्र लेने गए अभिभावकों और कर्मचारियों में कहासुनी हो गई। फार्म वितरण में देरी होने से गुस्साए अभिभावकों ने हंगामा कर दिया। बवाल बढ़ता देख महिला प्रधानाचार्य ने पुलिस को मामले की सूचना दी। बाद में अभिभावक शांत हो गए।
बुधवार को विद्यालय में आवेदन फार्म लेने गए अभिभावकों ने बताया कि फार्म वितरण का समय सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तय था। इस पर अभिभावक तय समय पर विद्यालय पहुंच गए और मुख्य द्वार के सामने धूप में लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे। लेकिन, 11 बजे तक विद्यालय का मुख्य द्वार नहीं खुला। इस पर धूप में खड़े अभिभावकों का पारा चढ़ गया। उन्होंने गेट पीटना और चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद प्रधानाचार्या सीमा प्रकाश और कुछ कर्मचारी मुख्य द्वार पर पहुंचे तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। प्रधानाचार्या ने अभिभावकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। अभिभावकों का गुस्सा देख प्रधानाचार्य ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही अभिभावक शांत हो गए।
विज्ञापन


छात्राओं की सुरक्षा के लिए देर से खोला गेट
बुधवार से विद्यालय में शैक्षिक कार्य शुरू हो गया है। छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए 11 बजे अभिभावकों के लिए विद्यालय का गेट खोला गया था। कुछ अभिभावकों द्वारा अभद्रता की गई है। बृहस्पतिवार से पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सीमा प्रकाश, प्रधानाचार्या, केंद्रीय विद्यालय ललितपुर।


केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए होड़
- मात्र तीन दिन में बिक गए 1,300 आवेदन पत्र
ललितपुर। केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चे का एडमिशन कराने के लिए अभिभावकों में होड़ मची है। तीन दिनों में 1,300 आवेदन फार्म बिक चुके हैं।
नए भवन में पहुंचे के बाद केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं तक एक-एक सेक्शन बढ़ा दिया गया है। बढ़ाए गए सेक्शनों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन की जगह मैनुअल प्रक्रिया अपनाई जा रही है। 19 जून से आवेदन फार्म वितरण व रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। केंद्रीय विद्यालय में हमेशा की तरह इस बार भी अपने बच्चों का प्रवेश कराने के लिए अभिभावकों में होड़ मची है। कक्षा एक से आठवीं तक कुल 320 सीटों के सपेक्ष मात्र तीन दिनों में 1,300 प्रवेश आवेदन फार्म बिक चुके हैं। आलम ये है कि बुधवार को समय पूरा होने से पहले से ही आवेदन फार्म समाप्त हो गए थे। आवेदन फार्म 24 जून को दोपहर एक बजे तक ही वितरित किए जाएंगे। आवेदन फार्म जमा करने और रजिस्टेशन कराने की अंतिम तिथि 28 जून है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed