फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   21 teachers found absent

21 शिक्षक मिले गैर हाजिर

Thu, 17 Sep 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो ललितपुर।
ब्यूरो ललितपुर। Updated Thu, 17 Sep 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

ललितपुर। परिषदीय शिक्षकों को स्कूल में शिक्षण कार्य करना रास नहीं आ रहा है। शायद यही वजह है कि स्कूल समय में शिक्षकों की लोकेशन अन्य जगह मिल रही है। इसका खुलासा मोबाइल से ली गई लोकेशन में हुआ है। बीएसए ने इक्कीस गैर हाजिर शिक्षकों से जवाब- तलब किया है।

बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित स्कूूलों में नियुक्त शिक्षकों को मोटा वेतन मिल रहा है। इसके बाद भी उन्हें स्कूल में शिक्षण कार्य नहीं भा रहा है। शायद यही वजह है कि वह या तो स्कूलों में लेट पहुंच रहे हैं या फिर जा ही नहीं रहे हैं। इसका खुलासा मोबाइल लोकेशन से हुआ है। 25 अगस्त से सोलह सितंबर तक शिक्षक और अनुदेशकों की लोकेशन ली गई। इस दौरान 21 शिक्षक और अनुदेशक गायब मिले। इनमें प्रधानाध्यापिका नफीस, रामबाबू, कुसुम परिहार, सहायक अध्यापक राजेश निरंजन, प्रकाश बाबू निर्मल, सुनील राजपूत, राधेश्याम गुप्ता, सियाराम अहिरवार, सूरजबाई, दीप्ति, दामोदर प्रसाद, अनुदेशक आशीष गुप्ता, आनंद कुमार, प्रदीप कुमार, वैशाली, रिजवाना, दीपक कुमार, सोनाली सोनी, स्वाती, हरि प्रसाद, नेहा श्रीवास आदि शामिल रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे ने सभी गैर हाजिर शिक्षक और अनुदेशकों से स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। इससे पहले भी मोबाइल लोकेशन में कई शिक्षक स्कूल से बाहर मिल चुके हैं।

 

अन्य विभागों में हो रही रस्म अदायगी

मंडलायुक्त ने सभी विभागों में मोबाइल लोकेशन लेने की शुरुआत कराई है। लेकिन, अधिकांश विभागों में लोकेशन के मामले में रस्म अदायगी हो रही है। शायद यही वजह है कि बेसिक शिक्षा विभाग के अलावा अन्य विभागों में कर्मी गैर हाजिर नहीं मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed