फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   गठबंधन से घबराकर भाजपा फैला रही अफवाहें

गठबंधन से घबराकर भाजपा फैला रही अफवाहें

Mon, 25 Feb 2019 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
गठबंधन से घबराकर भाजपा फैला रही अफवाहें
गठबंधन से घबराकर भाजपा फैला रही अफवाहें
विज्ञापन

ललितपुर। जिला कार्यालय में समाजवादी पार्टी के जोनल सेक्टर व बूथ प्रभारियों की बैठक में बूथ अध्यक्ष व पदाधिकारियों को असली हीरो बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों में नहीं आए। हकीकत में वह गठबंधन से घबरा गए हैं।
झांसी ललितपुर जनपद प्रभारी डॉ. आरपी निरंजन ने कहा कि झांसी ललितपुर लोकसभा सीट सपा-बसपा गठबंधन हर हाल में जीतेगा। उन्होंने सेक्टर व बूथ प्रभारियों से चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए कहा। प्रत्याशी कोई भी हो सिर्फ गठबंधन के प्रत्याशी को ही जिताने का कार्य करना है। जल्द ही प्रत्याशी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा घोषित कर दिए जाएंगे। बूथ अध्यक्ष व पदाधिकारी ही पार्टी के असली हीरो होते है क्योंकि बूथ पर वोट डलवाने का कार्य बूथ पदाधिकारी ही करते हैं। भाजपा के पास बताने को कुछ नही है तो वह लोगों को आपस में बांटने का कार्य भी कर रही है। ललितपुर विधानसभा में 534 व महरौनी विधानसभा में 522 बूथ बनाए गए है। जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता यादव व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी ने भी सेक्टर प्रभारियों को संबोधित किया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के महेंद्र सिंह यादव, फूलसिंह यादव नन्ना, राजेश यादव, रमेश खटीक, बालकिशन नायक, ब्लाक प्रमुख बिरधा जयराम सिंह निरंजन, शिशुपाल यादव, नगराध्यक्ष अजीज कुरैशी, धनीराम रजक, गिन्नी राजा, अतुल निरंजन, तिलक यादव बानौली, करन पाल, गीता मिश्रा, महेंद्र अग्निहोत्री, रमेश यादव, करन पटेल, जानू अली, पप्पू करीम राईन, रामदास श्रोतीय उपस्थित रहे। संचालन महासचिव गिरधारी यादव ने किया।
विज्ञापन


ब्लॉक व नगराध्यक्ष किए घोषित
समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी की संस्तुति पर प्रदेशाध्यक्ष द्वारा नगराध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्ष घोषित किए हैं। इसमें ललितपुर अध्यक्ष अजीज कुरैशी, महरौनी में अख्तर सिद्दीकी, तालबेहट में मनोज गुरुदेव, पाली में खेमचंद चौरसिया, जाखलौन में इकरार शाह, ब्लाक अध्यक्ष मड़ावरा अध्यक्ष वीर सिंह बुंदेला, महरौनी ब्लाक अध्यक्ष संतोष पटेल, बार ब्लाक शेर सिंह, बिरधा जयसिंह यादव, जखौरा डा शिशुपाल सिंह, तालबेहट मक्खन कुशवाहा के अलावा अधिवक्ता प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मानसिंह यादव एड को बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed