{"_id":"5c574a5ebdec22116d2d7f26","slug":"201549224542-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर विधायक ने किया आडोटोरियम का भूमिपूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर विधायक ने किया आडोटोरियम का भूमिपूजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर विधायक ने किया ऑडिटोरियम का भूमिपूजन
ललितपुर। केन्द्रीय मंत्री /क्षेत्रीय सांसद उमाभारती की निधि के धन से निर्मित होने वाले ऑडिटोरियम का आज भूमि पूजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ललितपुर में इंडोर कार्यक्रम के लिए ऑडिटोरियम की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। जिसे दीदी ने धनराशि देकर पूरा किया है।
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड ने कहा कि यह हम सब का सौभाग्य है कि हम सबकी सांसद दीदी उमा भारती ने साढ़े तीन करोड़ रुपये ऑडिटोरियम के निर्माण हेतु दिया है। शहर में इनडोर प्रोग्राम के लिए आडोटोरियम की बहुत आवश्यकता थी और यह धनाभाव में कई बरसों से लटका था। अब इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस आडोटोरियम की डिजाइन बहुत आधुनिक साज सज्जा सुविधा युक्त बनाया जायेगा। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे ने कहा कि इस आडोटोरियम के निर्माण के लिए भूमि की आवश्यकता थी, इसके लिए नगरपालिका अध्यक्ष रजनी साहू और पार्षदों के सहयोग से भूमि नगरपालिका ने आडोटोरियम हेतु उपलब्ध करायी है, इसके लिए नगरपालिका बोर्ड बधाई की पात्र है। हम सब उनका आभार व्यक्त करते हैं। इससे पहले पूजन पं कमलेश शास्त्री व पं नायक जी ने शास्त्रोक विधि से कराया। तत्पश्चात सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एंड एवं सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे एवं विधानसभा संयोजक हरिश्चन्द्र रावत ने पूजा कर शिलान्यास किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, महामंत्री बब्बूराजा बुन्देला, सांसद कार्यालय जनसम्पर्क प्रभारी शशिशेखर पाण्डेय, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष अनिल जैन अंचल, हरिश्चन्द्र रावत,भगवत दयाल सिन्धी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव गौतम, देवेन्द्र गुरु, दीपक जायसवाल, सुरेश कोंते, नगर अध्यक्ष राजेश लिटौरिया, अजय पटैरिया, बसन्ती लारिया, अभय जैन, पार्षदों में अनुराग शैलू, महेन्द्र सिंघई, मुकेश रजक, अमरदीप रजक, संजय ग्वाला, आलोक मयूर, रोहित राठौर अनुराग चौबे,महेश भैया ,बड़े राजा डोंगरा, गजेन्द्र प्रताप सिंह लोधी, श्री मती लक्ष्मी रावत ,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती किरण सेन, रजनी अहिरवार, पार्वती देवी खटीक, शहनाज बानो, राखी ताम्रकार, कल्लन कुशवाहा,डा दीपक चौबे आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी एड एवं संचालन जिला महामंत्री बब्बूराजा बुन्देला ने किया।