फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   देहरे बाबा स्कूल में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

देहरे बाबा स्कूल में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Wed, 02 Jan 2019 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
देहरे बाबा स्कूल में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
फोटो 13
विज्ञापन

कैप्सन-

बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
ललितपुर। मंगलवार को नव वर्ष का स्वागत प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती देहरे बाबा के विद्यार्थियों ने सुबह योग करके किया। इसके बाद विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सबसे पहले बच्चों ने सरस्वती वंदना की। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक कार्यक्रमों ने उपस्थित अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डांस व नाटक के कार्यक्रम खूब पसंद किए गए। जिसे देखने सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों की प्रस्तुति देख कर भूरी भूरी प्रशंसा की। प्रधानाध्यापक अनंत तिवारी ने कहा कि बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए कक्षा, मंच और मैदान सहायक घटक हैं और इस तरह के आयोजन विद्यालय में होते रहना जरूरी है। इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा के अनुरूप प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। इस मौके पर संध्या प्रजापति, फूल बाई, ऊषा राय, गुड्डी, खेमचंद्र कुशवाहा व रूपलाल आदि मौजूद रहे। संचालन अनिल शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed