{"_id":"5a4fdfa34f1c1b48198b51c7","slug":"201515184035-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार
ललितपुर।
जिला अस्पताल के परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे स्पष्ट होता है कि शासन की लोकप्रिय योजना स्वच्छ भारत मिशन जिला चिकित्सालय के परिसर में दम तोड़ता नजर आ रही है। इसका नजारा जिला अस्पताल में देखने को मिला।
अस्पताल परिसर लगभग सभी चिकित्सक कई बीमारियों में मरीजों को साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखने की सलाह देते हैं। लेकिन अस्पताल परिसर में ही चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते यहां मरीज ठीक क्या होंगे, स्वास्थ्य लोग भी गंदगी के कारण बीमारियों की चपेट में आ जाएंगे। अस्पताल में मरीजों को सलाह देने वाले भी खुद ही उसका पालन नहीं करते हैं। जिला अस्पताल के श्री रावतपुरा सरकार जनकल्याण समिति द्वारा संचालित भोजनालय है। जिसमें कुछ रुपये की रसीद कटवाने के पश्चात खाना दिया जाता है। जिससे मरीज के साथ आए तीमारदारों को भोजन के लिए परेशान नहीं होना पड़ता है। उन्हें बिना किसी असुविधा के खाना प्राप्त हो जाता है। इसी भोजनालय के पास भारी गंदगी व विचरण करते सुअर भी घूम रहे हैं। ऐसी गंदगी में खाना बनाया जा रहा है। जिस ओर अस्पताल प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रहा है। साथ ही स्टाफ हॉस्टल में अस्पताल के ही कर्मचारी ही रहते हैं। जिसके आसपास भारी गंदगी व कचरा पड़ा है। कचरा जमा होने के कारण नालियों का पानी नहीं निकल पा रहा है। जहां पर दुर्गंध आती है। वहां से गुजरने वालों को संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। साथ ही सर्दी के मौसम में लोग धूप में बैठते हैं शाम के समय तो तीमारदार बिजली घर के पास सड़क के पास बैठ जाते हैं। जिससे उन्हें भी संक्रामक बीमारियों के होने का भी खतरा बना हुआ है। जिसके बावजूद भी अस्पताल प्रशासन बेखौफ बना हुआ है। सफाई कर्मचारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लगता है कि अस्पताल में अपने कार्यों के प्रति सजग नहीं है।
अस्पताल में सफाई कराना हमारा जिम्मा है। परिसर में जो गंदगी फैलाए वो ही सफाई करेगा। सफाई के लिए मैंने श्री रावतपुरा सरकार जनकल्याण समिति द्वारा संचालित भोजनालय व हॉस्टल वालों को सफाई के लिए तीन बार नोटिस दिया जा चुका है।
विज्ञापन
- एसके वासवानी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ललितपुर