{"_id":"5a4019024f1c1bee6a8b5bea","slug":"201514150146-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुपहिया वाहनों को पार्किंग मुहैया कराएगी नपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुपहिया वाहनों को पार्किंग मुहैया कराएगी नपा
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
दुपहिया वाहनों को पार्किंग मुहैया कराएगी नपा
ललितपुर। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने शहर की वर्षों पुरानी पार्किंग की समस्या का समाधान करने के लिए डा. शादीलाल कामर्शियल कांप्लेक्स के बेसमेंट को खोलने का निर्णय लिया है। इससे जहां बिगड़ी यातायात व्यवस्था पटरी पर आएगी। वहीं, शहरवासी वाहन की चिंता किए बगैर बाजारों में खरीदारी कर सकेंगे।
शहर की यातायात व्यवस्था आवारा जानवरों के विचरण एवं पार्किंग के अभाव में दुरुस्त नहीं हो पा रही है। आवारा जानवर बीच सड़क पर झुंड में बैठे रहते हैं। चालक भी आसपास पार्किंग स्थल नजर नहीं आने की स्थिति में फुटपाथ पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा करके चले जाते हैं। कई बार चोर इसका अनुचित लाभ उठाकर वाहन चुरा ले जाते हैं। जिस समय डा. शादीलाल कामर्शियल कांप्लेक्स का निर्माण हुआ, उस दौरान इसमें पार्किंग के लिए बेसमेंट बनाया गया। इस कांप्लेक्स में नगर पालिका कार्यालय भी शिफ्ट हो गया। लेकिन, किसी भी नगर पालिका अध्यक्ष ने बेसमेंट को वाहन पार्किंग के लिए नहीं खोला। ऐसा नहीं कि इस समस्या से नगरवासी परेशान रहे बल्कि पालिका कर्मी व कांप्लेक्स के दुकानदार भी इससे जूझते रहे। हाल ही में निर्वाचित हुई नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू ने कांप्लेक्स के नीचे बने बेसमेंट को वाहन पार्किंग के लिए खोलने का फैसला किया है। जानकारों का कहना है कि यदि नगरवासियों को वाहन पार्किंग की सुविधा मिल जाती है तो शहर की यातायात व्यवस्था काफी हद तक सुधर जाएगी। बेसमेंट में करीब ढाई सौ दुपहिया वाहन आराम से पार्क किए जा सकते हैं और लगभग इतने ही वाहन पार्किंग के अभाव में यातायात व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं।
.......
क्या अन्य कांप्लेक्सों में भी बेसमेंट खुलेंगे
नगर पालिका परिषद ने आय बढ़ाने के लिए कई कामर्शियल कांप्लेक्स का निर्माण कराया है। गेंदालाल पेट्रोल पंप के साथ बने कामर्शियल कांप्लेक्स के बेसमेंट में तो दुकानों का निर्माण कर दिया गया है। ऐसे में डा. शादीलाल कामर्शियल कांप्लेक्स को छोड़कर अन्य कांप्लेक्सों में वाहन पार्किंग की सुविधा मिलेगी या नहीं, यह अभी भी सवाल बना हुआ है। हालांकि, इस मामले में कोई बोलने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
......
निजी कांप्लेक्स मालिक भी कर रहे अनदेखी
शहर में विभिन्न जगहों पर करीब आधा दर्जन निजी कांप्लेक्सों का निर्माण हो चुका है, लेकिन शायद ही किसी कांप्लेक्स में वाहन पार्किंग की सुविधा हो। लगभग सभी जगह कांप्लेक्सों के बाहर वाहन पार्क होते हैं। कमोवेश यही स्थिति शादीघरों की है। इसके बाद भी जिम्मेदार अफसर चुप हैं।