फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्रिसमस की तैयारियां हुई पूर्ण, पूर्व संध्या चर्च में होगें कार्यक्रम

क्रिसमस की तैयारियां हुई पूर्ण, पूर्व संध्या चर्च में होगें कार्यक्रम

Sun, 24 Dec 2017 02:09 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
क्रिसमस की तैयारियां हुई पूर्ण, पूर्व संध्या चर्च में होगें कार्यक्रम
क्रिसमस की तैयारियां हुई पूर्ण, पूर्व संध्या चर्च में होगें कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। क्रिसमस-डे ईसाई समुदाए का सबसे बड़ा पर्व होता है, जो 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन प्रभु ईशू का जन्म दिन बनाते हैं। क्रिसमस के लिए मात्र एक ही दिन का समय शेष रह गया है, इसलिए लोगों ने अपनी समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली हैं और जो थोड़ी कसर बाकी है उसको भी पूरा किया जा रहा है।
क्रिसमस-डे के लिए लोगों का उत्साह उनके चेहरों पर चमक रही खुशियों से स्पष्ट झलकता है। क्रिसमस कार्ड, सांता क्लॉज, क्रिसमस-ट्री और धार्मिक कैसेट्स व सीडी की खरीदारी के साथ-साथ जन्म पर्व की तैयारियाँ भी चल रही हैं। घरों की साफ-सफाई और रंग-रोगन के साथ ही कुछ परिवार के लोग घरों में गौशाला और अन्य झाँकियों का निर्माण करने में जुट गए हैं। प्रभु यीशु का जन्म गौशाला में हुआ था, इसलिए क्रिसमस पर गौशाला की झांकी का बड़ा महत्व होता है। क्रिसमस के अवसर पर महिलाएं अपने घर की रौनक बढ़ाने में जुटी हुई हैं। वहीं किसी भी त्योहार की खुशी पकवानों के बिना अधूरी होती है। इसी कमी को पूरा करने महिलाओं ने अपने घरों में पकवान बनने शुरू कर दिए हैं। रम केक, जिंजर वाइन, डोनल्ड, सलोनी, मीठा, नमकीन सहित तरह-तरह के पकवान रोजाना रसोई घर में पकाए जा रहे हैं। वहीं क्रिसमस को लेकर बच्चों में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। वे सांता क्लॉज को खुश करने घरों में विशेष तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


धार्मिक गतिविधियां भी हुई शुरू
शहर में कुल छह चर्च हैं, जहां पर प्रभु ईशु का जन्म दिवस मनाया जाएगा। इससे पूर्व की तैयारियों में ईसाई समुदाय के लोग एक-दूसरे के घर-घर जाकर क्रिसमस के संगीत गाते हैं, जिसके केरॉल कहा जाता है। वर्तमान में सभी चर्चों द्वारा केरॉल पूर्ण कर लिया गया है। इस संबंध में गोविंद सागर बांध मार्ग पर स्थित इवेंजलिकल चर्च ऑफ इंडिया के पादरी किशोर मैथ्यूज ने बताया कि उनकी चर्च के द्वारा 18 व 21 को दो दिवसीय केरॉल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। वहीं उन्होंने बताया कि सभी जगहों पर केरॉल हो चुका है। वहीं उन्होंने बताया कि क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रविवार को सभी चर्च पर वर्कशॉप होगी। इसमें छोटे-छोटे बच्चों को गिफ्ट दिए जाएगें और समुदाय के परिवार एक-दूसरे को गिफ्ट देगें। क्रिसमस का पर्व शहर की सिविल लाइन स्थित सेंट जोंस चर्च, एचवीएम हॉस्पिटल में स्थित कैलवरी आर ई चर्च, गोविंद सागर बांध मार्ग पर स्थित इवेंजलिकल चर्च ऑफ इंडिया, इलाईट पर नवजीवन कालानी की चर्च, बैंक कालॉनी चांदमारी की चर्च और एसडीएस कांवेंट स्कूल की चर्च में क्रिसमस मनाया जाएगा। समस्त चर्च की तैयारियां व सजावट लगभग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed