फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   रविता बनी चैम्पियन, तीन दिवसीय प्रतियोगिता का हुआ समापन

रविता बनी चैम्पियन, तीन दिवसीय प्रतियोगिता का हुआ समापन

Sat, 23 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
रविता बनी चैम्पियन, तीन दिवसीय प्रतियोगिता का हुआ समापन
सौ मीटर दौड़ में रविता चैंपियन
विज्ञापन

ललितपुर।
जनपद के समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में अव्वल रही छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया है।

समापन कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के मुख्य आतिथ्य व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार की अध्यक्षता में किया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका आवासीय विद्यालयों की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति की। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में डायट प्राचार्य जेपी राजपूत, वित्त एवं लेखाधिकार दयाशंकर व बार खंड शिक्षा अधिकारी वीएन दैपुरिया उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय तालबेहट की छात्रा रविता ने 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करके प्रतियोगिता की चैंपियनशिप अपने नाम की। इसके अलावा आल ओवर चैंपियन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय तालबेहट की टीम रही और उपविजेता कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बार की छात्राओं की टीम रही। प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मडावरा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया खो-खो में तालबेहट की टीम विजेता तथा जखौरा की टीम उपविजेता रही। इसी तरह रिले रेस में बार विजेता तथा जखोैरा विद्यालय की टीम उपविजेता रही। कबड्डी में महरौनी विजेता तथा तालबेहट उपविजेता रहा, बैडमिंटन में विरधा विजेता तथा जखौरा उपविजेता रहा। नाट्य मंचन में मडावरा विजेता तथा महरौनी उपविजेता रहा, गीत संगीत प्रतियोगिता में मडावरा विजेता और बार उपविजेता रहा। इसी प्रकार एथलेटिक्स में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में तालबेहट की रविता लोधी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में बार की नीलू राजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, लंबी कूद में विरधा की सीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डिसक्स थ्रो में तालबेहट की कृष्णा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, गोला फेंक में विरधा की सीतापाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही हाल ही राष्ट्रीय नाट्य मंचन के अंतर्गत दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय मड़ियन की प्रधानाध्यापिका रिचा अग्रवाल के निर्देशन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के नाट्य मंचन ‘तीसरा कंबल’ के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्य अतिथि द्वारा विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार लक्षकार ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे अपने अध्यापकों का अनुसरण करते हैं, उनकी बात को ही सही मानते है। अत: अध्यापकों की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह एक आदर्श व्यक्ति का उदाहरण बने। उन्होंने कहा कि कस्तूरबा विद्यालयों के स्थाईकरण हेतु जो भी शासन स्तर के प्रयास होंगे वह पूरे किये जाएंगे। इसी क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बच्चों में विशेष प्रतिभाएं है आवश्यकता उन्हें निखारकर ऊपर लाने की होती है और यह कार्य अध्यापक से अच्छा कोई नहीं कर सकता। इस दौरान मुख्य रूप से धर्मेंद्र जैन, पूर्णेंद्र सिंह, मुहम्मद युनुस, रियाज अहमद, मुकेश तिवारी, सुनील कुमार, अब्दुल कादिर, मनोज कुमार, अमित कुमार, राजेश कुमार, विनम्र भाई पाटकार, अजित तिवारी, गौरव सक्सैना, विष्णु शंकर अग्रवाल, आराधना खरे, मनोज जैन, रश्मि श्रीवास्तव, कल्पना रावत, मधुकौशल, अस्मत सिद्दीकी, नीता सिंह, तरन्नुम बेगम, आरती देवी, गरिमा चौधरी, रुपकला सोलोमन, जैनुल सहर, अर्चना तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed