फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   20 handpump not working in nahru nager

नेहरू नगर में 20 हैंडपंप खराब, कहां से लाएं पानी

Wed, 13 May 2020 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
20 handpump not working in nahru nager
खराब पड़े हैंड़पंप - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। तेज धूप पड़ने के साथ ही हैंडपंपों का पानी पाताल की ओर से सरकने लगा है। वार्डों में खराब हैंडपंपों की संख्या बढ़ रही है। जहां कांशीराम आवासीय कॉलोनी में एक से अधिक हैंडपंप खराब हैं, वहीं वार्ड नंबर तीन नेहरू नगर में बीस हैंडपंप खराब पड़े हैं। लोगों के समक्ष पेयजल का संकट गहरा गया हैैै।
विज्ञापन

गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। इस कारण जमीन में पानी ठहर नहीं पा रहा है, भूजल स्तर सिमटने लगा है। खराब हैंडपंपों की सूची लंबी होने लगी है। अकेले वार्ड नंबर तीन में ही बीस हैंडपंप खराब हैं। वहीं, रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय के पास स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में तीन हैंडपंप खराब हैं। कांशीराम आवासीय कॉलोनी सुरईघाट में हैंडपंप पानी कम देने लगे हैं। मोहल्ला गांधीनगर नई बस्ती में भी कई हैंडपंप या तो पानी कम दे रहे हैं या फिर पानी देना बंद कर दिया है। इससे विभिन्न वार्डो में जल संकट गहराने लगा है। चंडी मंदिर के पीछे श्मशान घाट में भी हैंडपंप खराब पड़े हैं। उधर, जल संस्थान पर खराब हैंडपंपों की मरम्मत का दवाब बढ़ गया है। विभागीय अफसरों ने हैंडपंपों की मरम्मत के लिए दो टीमें गठित की हैं जो रोज दस से बारह हैंडपंपों की मरम्मत कर रहे हैं। इसके बाद भी लोगों को पेयजल की समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

ये हैं हैंडपंप खराब
भगुन सिंह के मकान के पास, घनश्याम रजक पटौराकलां, बिल्लाबाई के मकान के पास, सिद्दू राय/बब्लू के मकान के पास, राजेंद्र दुबे के मकान के पास, हरीओम के मकान के पास, मुकेश/जाहर सिंह के मकान के पास, संजय तोमर के मकान के पास, शौकत अली के मकान के पास, आशाराम परिहार के मकान के पास, रहमान खां/सरकारी स्कूल के सामने वाली गली में, छोटे राजा के मकान के पास, लालाराम/सरदार सिंह के मकान के पास, सुखराम माते के मकान के पास, राजकुमार/शंकर जी के मंदिर के पास, रामदेवी के मकान के पास, मजबूत सिंह/रामदास के मकान के पास, तुलाराम रैकवार के मकान के पास, मजबूत सिंह/छेवले के पास, मस्जिद के सामने हैंडपंप खराब पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी में एक महीने से हैंडपंप खराब पड़ा है।भ इससे आसपास के लोगों के लिए पेयजल के लिए परेशानी बढ़ गई है। अब दूसरे ब्लाक में लगे हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए जाना पड़ता है।
- इमरान
हैंडपंप की रॉड व चेन खराब हो गई है। इससे हैंडपंप ने पानी देना बंद कर दिया है। गनीमत यह है कि जलापूर्ति हो रही है। वरना, पेयजल की बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाती है।
- रमेश
पेयजल की समस्या देखने के लिए कोई नहीं आता है। कई बार सूचना के बाद भी हैंडपंपों की मरम्मत नहीं की जाती है। जब मोहल्लेवाले मरम्मत के लिए धनराशि एकत्रित करते हैं, तब जाकर लोगों को पानी मिल पाता है।
- विनोद
वार्ड में पेयजल का गहरा संकट बना हुआ है। इससे वार्डवासियों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। खराब हैंडपंपों की मरम्मत के लिए सूची जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को सौप दी है।

- रामबाबू यादव, सभासद
नगर पालिका ने हैंडपंप मरम्मत की धनराशि अभी तक उपलब्ध नहीं कराई है। हालांकि, विभाग में जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनके आधार पर हैंडपंपों की मरम्मत कराई जा रही है।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed