फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   2,541 people got TB in eleven months, 1200 patients are completely healthy

ग्यारह माह में 2,541 लोगों को हुई टीबी, 1200 मरीज बिल्कुल स्वस्थ

Mon, 20 Dec 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
2,541 people got TB in eleven months, 1200 patients are completely healthy
ललितपुर। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत इस वर्ष जिले में 11 माह में दो हजार 541 लोगों में टीबी की बीमारी पाई गई, जिन्हें चिह्नित करते हुए हेल्थ विजिटर की निगरानी में उपचार से करीब 1200 मरीज ठीक हो गए हैं। बाकी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जेएस बक्शी ने बताया कि जिले में एक जनवरी से नवंबर माह तक 2,541 मरीज टीबी के चिह्नित हुए हैं, इनमें से 1200 से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। बाकी मरीज अभी दवा ले रहे हैं, उनके स्वास्थ्य में भी सुधार देखा जा रहा है। टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जो एक दूसरे से फैलती है। इसका इलाज पूरा नहीं होने पर परिवार के अन्य सदस्यों में भी बीमारी होने की संभावना रहती है। यदि परिवार में कोई मरीज है तो उससे परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रखें। खासतौर पर बीड़ी, सिगरेट, शराब व तंबाकू से परहेज करें। खान-पान का विशेष ध्यान रखें, उपचार के दौरान दाल, चना, राजमा, सोयाबीन की बरी, दूध, अंडा, मछली आदि ले सकते हैं। टीबी मरीजों का इलाज हेल्थ विजिटर की निगरानी में किया जा रहा है। इससे इलाज के दौरान दवा छूटने की संभावना कम ही रहती है। यही वजह है कि जिले में 1200 से अधिक मरीजों को छह माह में ही टीबी से छुटकारा मिल गया है, बाकी का उपचार अभी चल रहा है।
विज्ञापन

जियो टैगिंग से ली जा रही स्वास्थ्य की जानकारी
जांच में टीबी पाए जाने के उपरांत हेल्थ विजिटर द्वारा मरीज को दवा व कार्ड मुहैया कराई जा रही है और ऐसे मरीज के मोबाइल नंबर से संपर्क कर उन्हें दवा व जांच के समय आने की सूचना दी जा रही है। मरीज का दो महीने के बाद फॉलोअप भी शुरू किया जा रहा है, जिसकी जियो टैगिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं टीबी के लक्षण
दो सप्ताह से ज्यादा समय से खांसी आना, खांसी में खून आ रहा हो, वजन कम होना, सीने में दर्द होना, अधूरे उपचार से ड्रग रेसिस्टेंट टीबी हो सकती है।
यह हैं जिले में टीबी रोग के परीक्षण केंद्र
जनपद में टीबी रोग के परीक्षण के लिए जिला क्षय रोग नियंत्रण केंद्र, जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा, तालबेहट, महरौनी, बार, बिरधा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जखौरा, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बानपुर, धौर्रा, गौना में निशुल्क बलगम परीक्षण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed