{"_id":"65ea16b9b02c2bb0570957c4","slug":"19475-high-school-students-took-the-social-science-exam-1100-failed-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-111483-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हाईस्कूल के 19,475 ने दी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा, 1100 ने किया किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हाईस्कूल के 19,475 ने दी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा, 1100 ने किया किनारा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत बृहस्पतिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की विभिन्न विषयों की परीक्षा दो पालियों में हुई। पंजीकृत 31278 परीक्षार्थी में से 29748 उपस्थित और 1530 ने पेपर छोड़ दिया।
प्रथम पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 50 केंद्रों पर हुई। 20575 परीक्षार्थी में 19475 उपस्थित रहे और 1100 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट का पांच केंद्रों पर परिधान रचना एवं सज्जा, स्वास्थ्य कार्मिक, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, रंगीन फोटोग्राफी, आशुलिपि एवं टंकण का पेपर हुआ। 341 के सापेक्ष 332 उपस्थित और नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट का समाज शास्त्र का पेपर 41 केंद्रों पर हुआ। पंजीकृत 6089 के सापेक्ष 5776 उपस्थित और 313 परीक्षार्थियों ने पेपर छोड़ दिया, जबकि 34 केंद्रों पर इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान विषय का पेपर हुआ। 4273 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 4165 उपस्थित और 108 अनुपस्थित रहे। जोनल, सेक्टर व सचल दल परीक्षा केंद्राें पर भ्रमणशील रहे। डीआईओएस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम के जरिये परीक्षा की निगरानी की जाती रही।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
फोटो-26
10वीं के छात्र सूर्यांश ने बताया कि सामाजिक विज्ञान के पेपर में संघवाद का अर्थ और संघीय व्यवस्था की विशेषताओं जैसे सरल प्रश्न आए थे। पेपर काफी अच्छा गया। सभी प्रश्न हल करके आया हूं।
-- -- --
फोटो-27
10वीं के छात्र हर्ष सोनी ने बताया कि मृदा अपरदन का अर्थ और मृदा संरक्षण के उपाय जैसे कुछ सवाल कठिन जरूर थे, लेकिन अन्य प्रश्न काफी सरल थे। बहुविकल्पीय प्रश्न काफी सरल आए थे। सामाजिक विज्ञान का पेपर अच्छा गया है और अच्छे नंबर आएंगे।
-- -- --
फोटो-28
10वीं के छात्र विवेक यादव ने बताया कि पेपर में पूछे गए सभी सवाल कोर्स के अंदर से ही आए थे। जिन्हें हल करने में परेशानी नहीं हुई और पेपर अच्छा गया।
-- -- --
फोटो-29
10वीं के छात्र शैलेंद्र ने बताया कि असंगठित क्षेत्रों के श्रमिक सामाजिक भेदभाव के शिकार और भारतीय अर्थव्यवस्था पर आर्थिक महामंदी से पड़ने वाले चार प्रभाव का वर्णन करने जैसे प्रश्न आए थे। अभी तक परीक्षा काफी अच्छी गई है।
-- -- --
दो पालियों में परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। जोनल, सेक्टर और सचल दल परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण करते रहे।
ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक