फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र शुरु करें, नहीं तो आंदोलन

रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र शुरु करें, नहीं तो आंदोलन

Tue, 12 Feb 2019 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र शुरु करें, नहीं तो आंदोलन
रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण जल्द कराया जाए
विज्ञापन

ललितपुर। देवगढ़ रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए शिलान्यास के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी अब तक कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। जिससे जनपदवासी सरकार के शिलान्यास पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। इसी के चलते बुंदेलखंड विकास सेना ने ओवरब्रिज निर्माण के शिलान्यास को सरकार का छलावा कार्यक्रम बताया है। साथ ही इसका शीघ्र ही निर्माण नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। अध्यक्षता हरीश कपूर टीटू ने की।

बुंदेलखंड विकास सेना द्वारा आयोजित बैठक में बताया कि ललितपुर-देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर जनता को आवागमन की सुविधा के लिए रेलों के आवागमन के दौरान घंटों इंतजार करना होता है। रेलवे फाटक बंद होने की स्थिति में आमजनता को होने वाली दिक्कतों के मद्देनजर बुंदेलखंड विकास सेना ने ओवरब्रिज या अंडर ब्रिज के निर्माण के लिए समय-समय पर धरना प्रदर्शन व ज्ञापनों के माध्यम से प्रदेश सरकार व रेल मंत्रालय व स्थानीय प्रशासन पर दबाव बनाया गया। इसके बाद रेल मंत्रालय व प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रुप से ओवरब्रिज बनाने की स्वीकृति दी गई और बजट भी निर्गत हुुआ। लंबी प्रतीक्षा व संघर्ष के बाद विगत पखवाड़े केंद्रीय मंत्री व सांसद उमा भारती द्वारा भूमि पूजन कर शुभारंभ होन का आश्वासन दिया था। लेकिन बुविसे द्वारा इसे मात्र सांसद व रेल प्रशासन द्वारा जनता को छलावा देना बताया गया। बताया कि शिलान्यास के दो सप्ताह बाद आज तक यहां एक इंच भी काम शुरु नहीं किया गया है। बुविसे कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि शीघ्र ही जन आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए कार्य विधिवत व युुद्घस्तर पर शुरु किया जाए, ताकि समय से उसका ला मिल सके। अन्यथा की स्थिति में तीव्र जनआंदोलन छेड़ने को मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर राजमल जैन बरया, अमर सिंह बुंदेला, राजीव पटवारी, मुकेश मुड़रा, स्वदेश सोनी, सुदेश नायक, महेंद्र अग्निहोत्री, भगत सिंह राठौर, प्रदीप पंडित, दीपक साहू, विनोद साहू, विष्णु अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। संचालन राजेंद्र गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed