{"_id":"5a02197a4f1c1b3c3d8b6004","slug":"191510087034-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुशासित युवा राष्ट्र का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुशासित युवा राष्ट्र का भविष्य
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवयुवकों में बदलाव से बदलेगी भरत की तकदीर
नेहरू महाविद्यालय में जनपद स्तरीय रोबर्स-रेंजर्स शिविर शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में आयोजित जनपद स्तरीय छात्र-छात्राओं का 3 दिवसीय रोबर्स-रेंजर्स शिविर का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल एवं जिला स्काउट कमिश्नर डा. ओमप्रकाश शास्त्री ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर स्काउट गाइड के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने युवाओं से आव्हान किया कि वे अंतर्राष्ट्रीय संगठन स्काउट गाइड से जुड़कर समाजसेवा, देशभक्ति, अनुशासन, सत्यनिष्ठा जैसे गुणों के द्वारा राष्ट्र के विकास में योगदान करें।
नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी का चरित्र निर्माण शिक्षक के द्वारा ही हो सकता है। आचार्य अपने आचरण द्वारा विद्यार्थियों को आदर्श व्यक्ति बनाने का प्रयास करें। इस शिविर के माध्यम से गुरु शिष्य परंपरा को पुनर्जीवित कर विद्यार्थियों को भावी जीवन की शिक्षा, भारतीय संस्कृति व नैतिक मूल्यों, सेवा भाव को दिए जाने से निश्चित तौर पर उनमें बदलाव आयेगा। नवयुवकों में बदलाव आने से निश्चित ही भारत की तकदीर बदल जायेगी। संस्कृत विभागाध्यक्ष डा. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि देश को समृद्ध शाली एवं शक्तिमान बनाने के लिए विद्यार्थियों का सुशील, सदाचारी एवं संस्कारवान होना आवश्यक है। आज की शिक्षा पद्धति में संस्कारों का अभाव है, इसकी पूर्ति के लिए स्काउट गाइड जैसे संगठन संस्कारवान एवं सदाचारी योग गुरुजनों के नेतृत्व में युवाओं को विनम्र, चरित्रवान, अनुशासित, कर्मठ, ईमानदार एवं देशप्रेमी बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं। इसी क्रम में जिला ट्रेनिंग कमिश्नर एवं राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 03 दिन में जनपद के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिताओं के माध्यम से समाजसेवा, अनुशासन, ईश्वर के प्रति निष्ठा, कर्तव्यपरायणता का प्रशिक्षण देने के साथ ही उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से प्राथमिक चिकित्सा, गांठ बंधन, तंबू निर्माण एवं पुल निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस क्रम में जिला सचिव सजन कुमार शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, ब्रह्मानंद महाविद्यालय के प्राचार्य डीपी वर्मा आदि वक्ताओं ने बच्चों का मार्ग दर्शन किया। जिला संगठन कमिश्नर स्काउट डा. राजीव निरंजन ने तीन दिवसीय शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस शिविर में नेहरू महाविद्यालय ललितपुर, राजकीय महाविद्यालय ललितपुर, पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय पनारी, केपीएस डिग्री कालेज ककरूवा, छत्रपति शिवाजी महाविद्यालय पाली, संत स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय जखौरा आदि महाविद्यालयों के लगभग 200 छात्र-छात्राओं को 12 प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रवेश, निपुण, जांच, परीक्षा के बारे में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। वहीं रोबर लीडर डा. डीके साहू ने बताया कि आज जनपद के सभी महाविद्यालयों में रोबर्स-रेंजर्स को प्रवेश, निपुण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। शिविर में स्काउट गाइड की तकनीकी जानकारी के साथ ही राष्ट्रपति पुरस्कार, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। इस दौरान मुख्य रूप से डा. प्रीति सिरौठिया, वंदना याज्ञिक, दीपक पाठक, शैलेंद्र सिंह चौहान, नसीम खान, करुणाकर शर्मा, अखिलेश बबेले, सुरेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार, अर्चना सिरौठिया, हेमलता साहू, डॉली बानो, ध्रुव, राजीव गोस्वामी, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।