{"_id":"59ff658e4f1c1b79548bb469","slug":"191509909902-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नि:शुल्क आधार कैंप में हो रही बसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नि:शुल्क आधार कैंप में हो रही बसूली
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नि:शुल्क आधार कैंप में हो रही वसूली
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए शासन की ओर से नि:शुल्क कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, लेकिन आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी बच्चों के अभिभावकों से प्रत्येक आधार कार्ड के लिए अवैध वसूली कर रहे हैं।
वर्तमान में लोगों की सबसे बड़ा पहचान प्रमाण आधार कार्ड बन गया है। सरकारी योजनाओं के साथ स्कूली बच्चों के आधार भी अनिवार्य कर दिए गए हैं। बिना आधार के सरकारी व निजी विद्यालयों में बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वर्तमान में बच्चों का आधार बनवाने के लिए शासन व प्रशासन द्वारा पूरा जोर दिया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी विद्यालयों में बच्चों का आधार नामांकन कराने के लिए नि:शुल्क कैंप भी आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में जन्म से 05 वर्ष की आयू वाले बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए शासन के निर्देशन पर जनपद के विभिन्न स्थलों पर नि:शुल्क आधार कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। शहर के मुहल्ला नई बस्ती में संचालित लिटिल फ्लावर स्कूल में नि:शुल्क आधार कार्ड कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप में बच्चों के अभिभावकों से शासन की मंशा के विपरीत अवैध तरीके से प्रत्येक आधार के नाम पर 20-20 रुपये वसूले जा रहे हैं। आम तौर पर 20 रुपये यह मामूली रकम है, लेकिन हर रोज सैकड़ों लोगों के आधार बनाए जा रहे हैं, इस हिसाब से एजेंसी धारक जनता से अच्छी खासी रकम वसूल रहे हैं। कुछ गरीब परिवार जो आर्थिक स्थिति से कमजोर भी हैं, उनको भी मजबूरन रुपये देने पड़ रहे हैं। इसके अलावा एजेंसी धारक खुलेआम बिना किसी डर के वसूली कर रहे हैं।
========
इनसे वसूले गए रुपये
मुहल्ला नई बस्ती में लगे इस नि:शुल्क आधार कैंप में स्थानीय निवासी वर्षा नामदेव ने अपनी दो पुत्रियों नक्षया व वंशिका का आधार बनवाया, जिसके बदले में उन्हें कुल 40 रुपए देने पड़े। इसके साथ ही शिब्बू राठौर नाम के युवक ने अपनी भतीजी परी के आधार के लिए रुपये दिए। भावना पंथ ने अपनी पुत्र सक्षम और पुत्री आशी के आधार कार्ड बनवाने के लिए कैंप में रुपये दिए हैं। केवल यही नहीं यहां पर आधार कार्ड बनवाने के लिए आने वाले प्रत्येक अभिभावक से रुपये वसूले गए हैं।
विज्ञापन
---------
मामला संज्ञान में नहीं है, जानकारी करके मामले की पड़ताल करवाई जाएगी। जो भी दोषी होगा कार्रवाई होगी।
अंबरीश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी