फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   1900 metric ton fertilizer received

कांकीनाड़ा से आई 1900 मीट्रिक टन खाद की एक और रैक, किसानों को मिलेगी राहत

Thu, 28 Oct 2021 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
1900 metric ton fertilizer received
माल गोदाम पर रैक का निरीक्षण करते कमिश्नर - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जनपद में खाद के संकट को दूर करने में जुटे अफसरों के प्रयास से बुधवार को कांकीनाड़ा बंदरगाह से 1900 मीट्रिक टन की एक और रैक आ गई। मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक जोगेंदर सिंह ने डीएम अन्नावि दिनेश कुमार मालगोदाम पहुंचकर रैक से उतर रही खाद का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आरसीएफ की खाद की रैक 96 घंटे की दूरी मात्र 36 घंटे में ही पूरी करके जनपद में पहुंचाई गई। पहली बार डीएपी खाद की रैक यहां उतारी गई है, इससे पूर्व खाद की रैक झांसी जनपद में उतारी जाती थी।
विज्ञापन

कांकीनाड़ा बंदरगाह से 1900 मीट्रिक टन खाद के 29 डिब्बे बुधवार को दोपहर 2.55 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, जहां से मालगोदाम पहुंचाए गए, जबकि बाकी 29 डिब्बे उरई के लिए रवाना किए गए। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे डीआईजी जोगेंदर सिंह एवं एसडीएम संतोष उपाध्याय भी अचानक से मालगोदाम पहुंच गए और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए खाद डीलरों व अधिकारियों से खाद के संबंध में जानकारी ली। डीएम ने बताया गया कि आईपीएल की खाद से भरी रैक मुद्रापोर्ट से चलकर बृहस्पतिवार को जनपद पहुंच रही है, उसमें 4100 मीट्रिक टन खाद लदी हुई है।
विज्ञापन

वहीं इफको की जो रैक पारादीप बंदरगाह से निकल रही है उसमें 2800 मीट्रिक टन खाद आ रही है। इसके अतिरिक्त देवरिया को भेजे जाने वाली आईपीएल की खाद के लिए लगातार फॉलोअप करके ललितपुर के लिए डायवर्ट कराया गया है, उसमें 2800 मीट्रिक टन आ रही है। जिसके बृहस्पतिवार को देर रात तक ललितपुर पहुंचने की संभावना है। वर्तमान में यह रैक मुगलसराय से चल चुका है। अफसरों का दावा है कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में सभी दुकानों के माध्यम से खाद उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर ने किया खाद की दुकानों का निरीक्षण
ललितपुर। मंडलायुक्त ने अपने भ्रमण के दौरान मड़ावरा और महरौनी तहसीलों की विभिन्न खाद की दुकानों का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजीव ट्रेडर्स, बालाजी ट्रेडर्स, सिंघई किसान सेवा केंद्र, शिवशक्ति खाद भंडार, निरंजन ट्रेडर्स, बाके विहारी इंटरप्राइजेज, ज्ञानसागर फर्टिलाइजर्स, एसएन ट्रेडर्स आदि दुकानों पर खाद की उपलब्धता एवं वितरण का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि जनपद में खाद की कोई कमी नहीं है, बाहर से भी खाद की आपूर्ति जनपद में लगातार जारी है, किसान कृषि वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार प्रति एकड़ एक बोरी की दर से खेतों में खाद का प्रयोग करें। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, जनपद में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है एवं जनपद में लगातार खाद की आपूर्ति भी सुनिश्चित कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed