फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराए जाने की मांग

शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराए जाने की मांग

Sun, 24 Feb 2019 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराए जाने की मांग
शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराएं
विज्ञापन

ललितपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। इसके बावजूद शहर में भारी वाहन प्रवेश कर रहे हैं। इसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं है। यातायात व्यवस्था में सुधार करने की मांग को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों ने पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग को ज्ञापन सौंपा।

शनिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों ने एसपी को दिए गए ज्ञापन में बताया कि शहर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन फिर भी शहर में भारी वाहन बेेरोकटोक चल रहे हैं। इससे शहर में आएदिन दुर्घटनाएं हो रहीं है। बीते दिनों शहर के जिला पंचायत कार्यालय के सामने सड़क दुर्घटना में एक सात वर्षीय बालक की मौत हो गई है। इस घटना से यातायात व्यवस्था की पोल खोल दी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि यातायात व्यवस्था में लगाए गए होमगार्ड औपचारिकता महज निभा रहे हैं। होमगार्डों को प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। साथ ही इनकी निगरानी के लिए उच्च अधिकारियों को समय-समय पर निरीक्षण करना चाहिए। इससे यातायात कर्मी सजग रहें। साथ ही व्यापारियों से वार्ता कर नगर पालिका की नाली के बाहर किए अतिक्रमण को हटाया जाए व सामग्री रखने पर रोक लगाई जाए। उन्होंने मांग की है कि यातायात व्यवस्था के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी का मोबाइल नंबर सार्वजनिक चौराहों पर अंकित कराए जाएं। जिससे दुर्घटना जैसी समस्या होने पर सूचित किया जा सके। शनिचरा चौराहे से घंटाघर की वनवे व्यवस्था शहर के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, समाजसेवी संगठनों के साथ बैठक के बाद तय हुई थी। इसी तरह पूरे नगर की व्यवस्था के लिए प्रशासनिक पहल की जाए। जिससे शहर में हो रही दुर्घटनाओं व असुविधाओं से निजात मिल सके। ज्ञापन पर सपा जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, अजय तोमर, हरदयाल सिंह लोधी, राजेश यादव, नेपाल सिंह, सत्येंद्र सिंह, रोहित राठौर, गीता मिश्रा, विमला, अश्वनी पुरोहित, मोंटी शुक्ला, आधर सिंह, बसीम, नरेंद्र सिंह राजपूत, हितेंद्र कुमार जैन, परवेज, अनिकेत, शाकिर अली, शिवम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed