फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   आठ प्रतिशत वोट बढ़ाकर केंद्र में बनाएंगे दोबारा सरकार

आठ प्रतिशत वोट बढ़ाकर केंद्र में बनाएंगे दोबारा सरकार

Wed, 31 Oct 2018 01:53 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
आठ प्रतिशत वोट बढ़ाकर केंद्र में बनाएंगे दोबारा सरकार
भाजपा केंद्र में दोबारा सरकार बनाएगी
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता मनोज मिश्रा ने कहा, लोकसभा चुनाव में बढ़ेगा आठ फीसदी वोट प्रतिशत
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डा. मनोज मिश्रा ने कहा कि पार्टी धरातल पर कार्य कर रही है। वहीं, सपा आपसी कलह से ग्रसित है तो बसपा प्रत्याशियों के रेट तय करने में उलझी है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी आठ प्रतिशत वोट बढ़ाकर केंद्र में दोबारा सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को छह महीने ही शेष रह गए हैं, इसे ध्यान में रखकर पार्टी ने बैठकें आयोजित करने की रणनीति बनाई है। इसके माध्यम से दोनों सरकारों की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाई जाएंगी। सरकार ने उज्ज्वला योजना में पांच करोड़ से लक्ष्य बढ़ाकर आठ करोड़ कर दिया है। गांव-गांव तक बिजली पहुंचा दी गई है। इस तरह से जनोपयोगी कार्य किए जा रहे हैं। दुनिया की सबसे बड़ी आयुष्मान स्वास्थ्य योजना शुरू की गई है। लघु, सीमांत किसानों का ऋण माफ किया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। अपराधी या तो जेल जा रहे हैं या फिर एनकाउंटर किया जा रहा है। कृषि विभाग के भ्रष्ट अफसरों की सूची तैयार होने के सवाल पर उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार के किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं जबकि पिछली सरकार में कई मंत्री जेल गए। चैनल पर राज्य के चुनावी सर्वे पर उन्होंने कहा कि भाजपा तीनों राज्यों में दोबारा सरकार बनाएगी। किसानों को खरीफ सीजन के समर्थन मूल्य का डेढ़ गुना लाभ नहीं मिलने के जवाब में कहा कि खरीद केंद्र शीघ्र ही संचालित किए जाएंगे। राम मंदिर निर्माण पर कानून लाने के जवाब में कहा कि कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। अवैध खनन पर ठोस कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष बदलने के जवाब में कहा कि यह संगठनात्मक प्रक्रिया है। जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, प्रदेश के श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, मोहित पांडेय, प्रियांशु, देवेंद्र गुरू ए उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed