फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सिंचाई के लिए किसानों को आसानी से मिलेगा अस्थाई कनेक्शन

सिंचाई के लिए किसानों को आसानी से मिलेगा अस्थाई कनेक्शन

Fri, 12 Oct 2018 02:17 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई के लिए किसानों को आसानी से मिलेगा अस्थाई कनेक्शन
सिंचाई के लिए किसानों को आसानी से मिलेगा अस्थाई कनेक्शन
विज्ञापन

दस हजार में सिंगल फेस व पंद्रह हजार में मिलेगा थ्री फेस कनेक्शन
बिजली चोरी भी रुकेगी और विद्युत राजस्व भी बढ़ेगा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। रबी की फसल की सिंचाई के दौरान होने वाली बिजली चोरी रोकने और किसानों को सिंचाई साधन के लिए बिजली उपलब्ध कराने के लिए विद्युत विभाग द्वारा अस्थाई विद्युत कनेक्शन देने की योजना शुरू की है। इसके तहत इस बार पावर कार्पोरेशन के निर्देश पर चार माह के लिए सिंगल कनेक्शन दस हजार रुपये और थ्री फेस का अस्थाई विद्युत संयोजन पंद्रह हजार रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।
रबी की फसल की बुवाई का समय नजदीक आ गया है और फसल की बुवाई शुरू होने वाली है। रबी की फसल के दौरान खेतों में सिंचाई के दौरान होने वाली बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली विभाग ने अभी से कमर कस ली है और इस समस्या से निपटने के लिए बिजली विभाग ने नलकूप व अन्य विद्युत साधनों से सिंचाई के लिए अस्थाई अस्थाई सिंगल फेस और थ्री फेस कनेक्शन की योजना शुरू की है। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के निर्देश पर अधिशासी अभियंता आकाश सचान ने उपखंड अधिकारी द्वितीय व तृतीय और सभी अवर अभियंताओं के लिए एक पत्र जारी करते हुए बताया कि क्षेत्र में सिंचाई के सीजन में यह देखा गया है कि कई लोगों द्वारा अपने खेतों की सिंचाई के लिए नजदीक में स्थापित नदी व पोखरों के पानी को खेतों तक ले जाने के लिए पास में स्थापित ट्रांसफार्मर से अवैध रूप से कटिया डालकर विभाग बिजली चोरी करते हैं और विभाग को बड़ी राजस्व हानि पहुुंचाते हैं। आने वाले सिंचाई सीजन में राजस्व की हानि रोकने के लिए उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों व अवर अभियंताओं एवं संविदा कर्मचारियों से किसानों को उक्त योजना के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। यदि कोई व्यक्ति बिना कनेक्शन के विद्युत चोरी कर सिंचाई करता पाया जाता है तो उसकी सूचना संबंधित अवर अभियंताओं को दी जाएगी, जिस पर उसके खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी आदेशित किया कि यदि अधिकारियों द्वारा जांच करने पर संविदा कर्मचारी द्वारा दी गई सूचना के अलावा कोई भी अवैध कनेक्शन से सिंचाई करता पाया जाता है कि उस क्षेत्र के संविदा कर्मचारी की भी चोरी करवाने में संलिप्तता मानते हुए उसके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


ऐसे मिलेगा कनेक्शन
विद्युत विभाग द्वारा किसानों को सिंचाई के लिए अस्थाई कनेक्शन के लिए खंडीय कार्यालय में आवेदन करना होगा। जहां उपभोक्ता रसीद कटवाकर अवर कनेक्शन ले सकेगा। किसानों को सिंगल फेस के लिए चार माह तक के लिए अस्थाई कनेक्शन दस हजार रुपए और थ्री फेस के अस्थाई कनेक्शन के लिए पंद्रह हजार रुपए चुकाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed