फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   वाहनों की नंबर प्लेटें मुंह चिढ़ाकर दौड़ रही सड़कों पर

वाहनों की नंबर प्लेटें मुंह चिढ़ाकर दौड़ रही सड़कों पर

Fri, 31 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
वाहनों की नंबर प्लेटें मुंह चिढ़ाकर दौड़ रही सड़कों पर
वाहनों में नंबर की जगह पर लिखे पार्टियों के नाम
विज्ञापन

ललितपुर। जिले में वाहन परिवहन के नियमों को ताक पर रखकर फर्राटे भर रहे हैं। वाहनों की नंबर प्लेटों पर नंबर की जगह राजनीतिक पार्टियों के नामों के अलावा विभागों के नाम लिखे रहते है। अफसरों की उदासीनता की वजह से वाहन चालक बेखौफ वाहन दौड़ रहे है।

परिवहन विभाग ने वाहनों के आगे और पीछे दोनों ओर प्लेटों पर नंबर लिखवाने का नियम है। जिस पर किसी प्रकार का कोई डिजाइन न होकर केवल काले रंग से नंबर स्पष्ट लिखे होना चाहिए। लेकिन वर्तमान में जिले में वाहन चालक विभागीय नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहे है। इन वाहनों की नंबर प्लेटें में लिखा नंबर देखने पर भी पढ़ने में नहीं आ रहे हैं। कई वाहनों की नंबर प्लेट में नंबर की जगह किसी राजनीतिक पार्टी व जाति के साथ ही विभागों के पद व नाम लिखे रहते हैं। कई तो सड़क पर बिना नंबर प्लेट के ही दौड़ रहे हैं। जो कि वाहन चेकिंग के दौरान राजनीतिक पार्टी व विभागीय कर्मचारी का रौब झाड़ते हैं। अधिकांश वाहनों पर तो नंबर इतने स्टाइलिश तरह से लिखे हैं कि कोई नंबर ही नहीं समझ पाता है।
विज्ञापन


वहीं कई वाहनों की नंबर प्लेट का आकार भी डिजाइनर है। किसी वाहन की नंबर प्लेट चमगादड़, तो किसी की छोटे साइज में व अन्य डिजाइन की है। जिससे नंबर की स्थिति स्पष्ट नहीं होती है। वाहन की प्लेटों के लिए नियम तो कई हैं। लेकिन अफसरों की उदासीनता की वजह से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। साथ ही जुर्माने की राशि कम होने के कारण लोग इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना होने पर भी नहीं होती पहचान
वाहनों की नंबर प्लेट में अंकित नंबर वर्तमान में स्पष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे वाहनों में डिजाइन व अन्य कलर में नंबर लिखे होने पर दुर्घटना के समय पहचान या पढ़ पाना मुश्किल होता है। उनकी पहचान करने के लिए न सिर्फ पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है। बल्कि दुर्घटना करने वाले वाहन चालक को भी इसका लाभ मिल जाता है। हादसा करने के बाद भी वह पुलिस की पकड़ से दूर बना रहता है।

यदि वाहनों की नंबर प्लेट में स्पष्ट नंबर अंकित दिखाई नहीं देते है। तो ऐसे वाहन सड़क पर दिखने पर चालान कर कार्रवाई की जाएगी।
- सत्येंद्र कुमार
सहायक परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed