{"_id":"5a85ec124f1c1bb2208b953b","slug":"181518726162-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल प्रबंधन ही फैला रहा परिसर में गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल प्रबंधन ही फैला रहा परिसर में गंदगी
Updated Fri, 16 Feb 2018 03:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल प्रबंधन ही फैला रहा परिसर में गंदगी
ललितपुर।
जिला चिकित्सालय में मरीज अपनी बीमारी को दूर करने के लिए इलाज कराने आते हैं। जहां पर अस्पताल परिसर गंदगी से घिरा नजर आता है। अधिकतर परिसर की नालियां सफाई के अभाव में बजबजा रहीं है तो, वहीं पेथोलॉजी व एक्सरे विभाग के मुख्यद्वार के दरवाजे पर दीवारों पर से पानी रिस रहा है। इससे दीवारें खराब हो रहीं हैं, जिस ओर अस्पताल प्रबंधन भी मौन बना हुआ है।
प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन जिला अस्पताल परिसर में दम तोड़ता नजर आ रहा है। अस्पताल परिसर अंदर और बाहर चारों ओर से गंदगी पड़ी है। अस्पताल की ऐसी हालत होने पर भी मरीज मजबूर होकर सस्ते इलाज की आस में इलाज करा रहे हैं। परिसर देखरेख के अभाव में गंदगी का दंश झेल रहा है। जिस ओर अस्पताल प्रशासन नजर नहीं कर रहा है। जिला अस्पताल परिसर में पलंग के गद्दों को खुले में रख दिया है। इससे वह धूप के कारण खराब हो गए है। इन गद्दों के टुकड़े टूट कर नालियों में पहुंच गए हैं। तो कवर भी अलग हो गए हैं, जिससे नालियों का पानी नहीं निकल पा रहा है। तो वहीं नालियों की सफाई न होने से नालियां पूरी तरह से बंद हो गई है। इनका पानी परिसर के मैदान में ही भर रहा है। एक्सरे रूम के पीछे नालियों का पानी भर गया है। तो वहीं प्राइवेट रूम के पीछे भी नालियों का पानी एकत्रित हो गया है। इससे उन कमरों के मरीज पीछे का गेट नहीं खोल पा रहे हैं। साथ ही संक्रामक बीमारियों के होने का खतरा बना हुुआ है। जिस ओर जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। विभागीय कर्मचारियों के देखरेख के अभाव में ही ये गंदगी व्याप्त है। जहां पर अस्पताल का वेस्ट मेटेरियल परिसर में फेंका जा रहा है। साथ ही फीवर हेल्थ और काउंसलिंग डैक्स के मुख्य द्वारा से पानी रिस रहा है। इससे परिसर का भवन खराब हो रहा है। कुपोषण वार्ड के पाइप टूटे होने के कारण व देखरेख न होने के कारण साफ-सफाई के अभाव में पाइप चौक हो गए हैं। इसके कारण वार्ड का पानी दीवारों के माध्यम से गिर रहा है। जो दीवारों में भर रहा व दीवारों में नमी आ गई है और जिससे भवन खराब हो रहा है।
गंदगी का मामला सामने आया है। इसमें बेड के पुराने गद्दे रखे हैं। जिन्हें हटाया जाएगा और नालियों की सफाई कराई जाएगी। दीवारों में पानी आने के मामले वार्ड के पानी का पाइप खराब होने के कारण उसका पानी दीवार में भर रहा है, जिसे बदलवा कर ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. एसके बासवानी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ललितपुर