फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मोबाइल उपभोक्ता सुविधा केंद्र देगा बिजली सुविधाएं

मोबाइल उपभोक्ता सुविधा केंद्र देगा बिजली सुविधाएं

Thu, 14 Sep 2017 03:27 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 03:27 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल उपभोक्ता सुविधा केंद्र देगा बिजली सुविधाएं
मोबाइल वैन से मिलेगी उपयोगी जानकारी
विज्ञापन

ललितपुर।
विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए अब बिजली विभाग मोबाइल उपभोक्ता सुविधा केंद्र के रूप में मोबाइल वैन का संचालन शुरू करने जा रहा है। यह मोबाइल वैन दूरदराज के गांव-गांव जाकर उपभोक्ताओं को बिलिंग, भुगतान, कनेक्शन जारी करने जैसी तमाम सुविधाएं देगी।
जनपद में महरौनी, तालबेहट, पाली और मड़ावरा तहसील के अंतर्गत विद्युत विभाग द्वारा टाउन व ग्रामीण क्षेत्रों में बीपीएल संयोजन मिलाकर लगभग सत्तर हजार उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए हैं। जबकि शहरी क्षेत्र में करीब 28 हजार विद्युत कनेक्शन चल रहे हैं। इस प्रकार पूरे जनपद में करीब एक लाख विद्युत कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं द्वारा बिजली का उपभोग किया जा रहा है। इन कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं को विभाग द्वारा अब तक शहरी क्षेत्र में एसबीएम मशीन से हैंडबिलिंग और ग्रामीण क्षेत्रों में दो माह पूर्व तक मैनुअली आगरा से बिजली के बिल बनाकर उपलब्ध कराए जाते हैं। हालांकि अब वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में भी हैंडबिलिंग शुरू कर दी गई है। लेकिन इसके बावजूद हजारों उपभोक्ताओं के बिल नहीं बन पा रहे हैं और यदि बन भी रहे हैं, तो किसी का मीटर खराब है तो किसी का बिल अधिक आ रहे हैं, तो कोई बिना कनेक्शन के ही बिजली का उपभोग कर रहा है। नया विद्युत कनेक्शन लेने के लिए ही लोगों को बिजली विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ता है और परेशान होकर दलालों के चक्कर में अधिक धनराशि देकर लुटता भी रहता है। विद्युत बिल संशोधन के लिए उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता है और बाबुओं के चक्कर काटने होते हैं। जानकारी के अभाव में अधिक राशि के बिलों का भी वहन करना होता है। ऐसी तमाम समस्याओं के समाधान के लिए बिजली विभाग ने अब उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक सुविधा देने के लिए रणनीति तैयार की है। इसके तहत अब उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा एक चलता फिरता मोबाइल उपभोक्ता सुविधा केंद्र यानी मिनी बिजली ऑफिस के रूप में एक मोबाइल वैन का शुभारंभ किया है, जिसका शुभारंभ वर्तमान में झांसी में शुरू भी कर दिया गया है। इसी क्रम में ललितपुर सर्किल के लिए भी एक मोबाइल उपभोक्ता वैन उपलब्ध कराई जा रही है, जिसका शुभारंभ इसी सप्ताह होने की संभावना है। उक्त मोबाइल वैन में एक कैशियर, एक मीटर रीडर, एक ऑपरेटर और एक अन्य विद्युत कर्मचारी मौजूद रहेंगे। यह वैन ग्रामीण क्षेत्रों में दूर-दराज के गांव-गांव जाकर उपभोक्ताओं के कनैक्शन के मीटरों की रीडिंग के हिसाब से विद्युत बिल उपलब्ध कराया जाएगा। विद्युत बिल जमा कराया जाएगा, नया कनेक्शन भी मौके पर ही लोगों को जारी किए जा सकेंगे। इसके साथ ही खराब मीटर को मौके पर बदला जा सकेगा, बिलों में आ रही गड़बड़ियों को ठीक कर बिलों में संशोधन किए जा सकेंगे। इसके अलावा इस मोबाइल वैन के माध्यम से बिजली विभाग विद्युत खपत कम करने के लिए कम खपत वाले विद्युत एलईडी बल्बों का वितरण भी करेगा। इसके साथ ही यह मोबाइल वैन उपभोक्ताओं को बिजली बचत के बारे में भी उपभोक्ताओं को जागृत करेगी।
विज्ञापन


यह मोबाइल वैन का संचालन सर्किल कार्यालय वाले जनपदों में शुरू किया गया है। अब ललितपुर भी सर्किल कार्यालय बन गया है, इसके चलते मोबाइल उपभोक्ता सुविधा केंद्र वाली वैन ललितपुर जिला को भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिसका शीघ्र शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएस तोमर, चीफ अभियंता, विद्युत झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed