फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नेम एंड शेम के तहत टॉप पचास उपभोक्ताओं के नाम चस्पा

नेम एंड शेम के तहत टॉप पचास उपभोक्ताओं के नाम चस्पा

Fri, 21 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
नेम एंड शेम के तहत टॉप पचास उपभोक्ताओं के नाम चस्पा
पचास हजार से अधिक के बकाएदारों को नोटिस
विज्ञापन

ललितपुर।
बिजली विभाग द्वारा नेम एंड शेम योजना के तहत उपखंडवार टॉप 50 उपभोक्ताओं के नाम समाचार पत्रों में प्रकाशित कराने के साथ ही नोटिस जारी किए गए हैं। इसके बाद भी बकाएदारी नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के अलावा आरसी भी जारी की जाएगी। एमनेस्टी का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं को सूची में शामिल नहीं किया गया है।
बिजली विभाग में सैकड़ों उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये की बकाएदारी चल रही है। कई उपभोक्ता तो ऐसे हैं, जिन्होंने सालों से विद्युत बिल की बकाएदारी नहीं चुकाई है, जिस पर ऐसे उपभोक्ताओं पर 50 हजार रुपये से लेकर करीब सात लाख रुपये तक की बकाएदारी चल रही है। पूर्व में ऐसे उपभोक्ताओं को बकाएदारी जमा कराने के लिए विद्युत विभाग ने गांधीगिरी का रास्ता भी अपनाया था और इन अभियान चलाकर गुलाब का फूल देकर बकाया चुकाने का अनुरोध किया था। लेकिन बिजली विभाग की गांधीगिरी भी जब इन उपभोक्ताओं को समझ में नहीं आई और बकाएदारी नहीं चुकाई तो अब ऊर्जा मंत्रालय के निर्देश पर इन उपभोक्ताओं से वसूली के लिए नेम एंड शेम योजना शुरू की गई है। इसके तहत बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा उपखंडवार टॉप 50-50 विद्युत बकाएदारी वाले उपभोक्ताओं की सूची बनाकर समाचार पत्रों में प्रकाशित कराई है। साथ ही यह सूची संबंधित उपखंड कार्यालय में भी चस्पा की जाएगी। सूची में टॉप 50 उपभोक्ताओं को नोटिस भी जारी किए गए हैं और उन्हें 25 जुलाई तक का ही विद्युत बकाएदारी जमा करने का समय दिया गया है। इसके बाद भी इन बकाएदारों द्वारा बकाएदारी जमा नहीं कराई जाती है तो बिजली विभाग द्वारा इन उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत वसूली के लिए आरसी जारी की जाएगी। हालांकि विभाग द्वारा फिलहाल उन उपभोक्ताओं को इन सूचियों में शामिल नहीं किया गया है, जिन्होंने एमनेस्टी योजना का लाभ लिया और वर्तमान में उन उपभोक्ताओं पर पहली किस्त भरने के बाद भी उन पर 50 हजार रुपये से अधिक की बकाएदारी चल रही है। इसका कारण यह है कि ऐसे उपभोक्ताओं द्वारा ब्याज में छूट का लाभ सहित पहली किस्त जमा कर दी है, जबकि अन्य किस्तों में जमा करने के लिए विभाग द्वारा ही और समय दिया गया है। फिलहाल विभाग द्वारा उपखंड कार्यालय चतुर्थ के अंतर्गत आने वाले टॉप 50 उपभोक्ताओं की सूची जारी की गई है। बाकी अन्य उपखंड कार्यालय के अंतर्गत भी टॉप पचास उपभोक्ताओं की सूची जारी की जा रही है, जो समाचार पत्रों में प्रकाशन के साथ ही उपखंड कार्यालयों में दीवारों पर चस्पा की जाएंगी।
विज्ञापन


नेम एंड शेम योजना के तहत हर उपखंड में टॉप 50 बकाएदारों की सूची बनाकर उपखंड कार्यालय पर चस्पा करने के साथ ही नोटिस भी जारी किए गए हैं। इसके बाद भी उपभोक्ता समय पर बिल बकाया नहीं चुकाता है तो उसका कनेक्शन काटने के साथ ही आरसी भी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसके गुप्ता, अधिशासी अभियंता विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed