फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम लास्ट

क्राइम लास्ट

Wed, 19 Jul 2017 02:06 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
क्राइम लास्ट
प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने काटी कलाई
विज्ञापन

ललितपुर। मंगलवार को सदर तहसील में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने ब्लेड से हाथ काट लिया। यह देख लोगों का जमावड़ा लग गया। लेखपालों ने युवक की पिटाई कर उसको पुलिस के सुपुर्द कर दिया। युवक एक लेखपाल की लड़की से एक तरफा मुहब्बत कराता था। मंगलवार को जब वह लड़की से मिलने तहसील जा पहुंचा जहां उसने लड़की से बात करनी चाही तो लड़की ने बात करने से मना कर दिया। इससे युवक आक्रोशित हो गया और उसने ब्लेड से हाथ काट लिया। रक्तरंजित अवस्था देख लोगों व लेखपालों का जमावड़ा लग गया। जानकारी होने पर लेखपालों ने युवक के साथ मारपीट कर पुलिस व परिजनों को बुलाकर युवक को सुपुर्द कर दिया।

फसल सूखने के सदमे से किसान की मौत
ललितपुर। मंगलवार को ग्राम आलापुर में खेत पर फसल देखने गए किसान की फसल को सूखता देख सदमे से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम आलापुर निवासी धर्म सिंह लोधी पुत्र मोहन के परिजनों ने बताया कि मंगलवार को वह खेत पर फसल देखने गया हुआ था। खेत में फसल को सूखता देख वह घर आया और अचेत होकर गिर गया। यह देख परिजन उसे जिला अस्पताल लाये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


छेड़खानी करने पर गिरफ्तार
ललितपुर। जाखलौन थानांतर्गत एक गांव में अपने परिवार से रहने वाले व्यक्ति के घर में एक युवक बुरी नीयत से घुसकर महिलाओं से अश्लील हरकतें करने लगा। शोर मचाने पर मां ने दौड़कर देखा तो आरोपी मौके से फरार हो गए। डायल 100 को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने में ले आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed