फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   18 Health services will be improved at Ayushman Arogya Mandir

Lalitpur News: 18 आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार

Fri, 11 Jul 2025 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
18 Health services will be improved at Ayushman Arogya Mandir
- सफल केंद्रों को प्रमाण पत्र के साथ मिलेंगे 1.21 लाख की राशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद के 18 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) पर जल्द ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। इन केंद्रों को एनक्यूएएस (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र) के लिए चयन किया गया है। मानकों की जांच के लिए टीम ने तिथियां निर्धारित कर हैं। मानकों में खरा पाए जाने पर प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इससे मिलने वाली राशि से सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा।
केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें सात मानकों पर जांच केंद्रीय टीम मूल्यांकन करती है। इसमें सफल होने पर प्रमाण पत्र दिया जाता है। साथ ही 1.21 लाख रुपये की राशि भी मिलती है। योजना के अंतर्गत 18 आयुष्मान आरोग्य मंदिर चयनित किए गए हैं। टीम जल्द ही आकर इनका मूल्यांकन करेगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सफलता प्राप्त करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंचायती राज विभाग को पत्राचार कर केंद्र के आसपास साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था, टिनशेड आदि का कार्य कराए जाएगा। साथ ही कर्मियों को भी केंद्रों पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने व योजनाओं का क्रियांवयन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर टीम करेंगी मूल्यांकन
ब्लॉक बिरधा के ग्राम जामुनधाना, जेरोन, जाखलौन, पटसेमरा, तेरा, ब्लॉक जखौरा के ग्राम रोड़ा, गैचवारा, पिपरा, सीरोंनकलां, मिर्चवारा, बार के ग्राम मर्रोली, बछरावनी, तालबेहट के ग्राम कोटरा, कंधारीकलां, महरौनी के ग्राम निवारी, उल्दनकलां, मड़ावरा के ग्राम बम्हौरीकलां, धवा आदि गांव के केंद्रों पर जांच की जाएगी।
---
18 केंद्रों को एनक्वास प्रमाण पत्र के लिए चयन किया गया है। मानकों की जांच के लिए केंद्रीय टीम जल्द ही डेरा डालेेगी। इसकी तैयारियां चल रही हैं।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed